• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम : बाढ़ से 2 की मौत, 3.5 लाख लोग प्रभावित

2 more die in Assam flood; 3.55 lakh people hit - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रदेश में बाढ़ से 13 जिलों के 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अब तक बाढ़ से एक व्यक्ति की जान गई है। लखीमपुर जिले में सोमवार को एक नाबालिग लडक़ी की डूबने से मौत हो गई।

राज्य के लखीमपुर, गोलाघाट, जोरहट, काचर, धीमाजी, बिस्वनाथ, करीमगंज, शोणितपुर, दरांग, होजई, मजुली, बारपेटा व नागौन जिलों में 740 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीमगंज जिले में हालात बदतर हो रही है, जबकि बाढ़ के पानी से 200 से ज्यादा गांव डूबे हुए हैं, जिससे दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। लखीमपुर में भी 150 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित है, जहां करीब एक लाख लोग असहाय पड़े हुए हैं। बाढ़ से राज्य में 14,884 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 more die in Assam flood; 3.55 lakh people hit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assam floods, communication, disaster management, disaster management authority, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved