गुवाहाटी। असम के शिवसागर जिले में गाय चोरी के संदेह में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिवसागर के पुलिस अधीक्षक शुभ्रज्योति बोरा ने कहा, घटना रविवार रात बामुनपुखुरी चाय बागान इलाके में हुई। लोगों के एक समूह ने गाय चोरी के संदेह में नजू अली नाम के व्यक्ति की पिटाई की थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल और बाद में जयसागर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि इलाज के दौरान गंभीर चोट होने के कारण उसने, दम तोड़ दिया।
बोरा ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमने मामले में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नाजी अली पर पहले गाय चोरी का आरोप लगाया गया था और उसे एक से अधिक बार गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने 14 व्यक्तियों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं(आईएएनएस)
बिहार के जमुई में 2 'सीरियल किसर' गिरफ्तार
बहन के चरित्र पर शक होने पर भाइयों ने की थी हत्या, दो गिरफ्तार
सस्ती अंग्रेजी शराब को ऊंचे लेवल के बोतलों में पैक कर बेचने वाले 5 गिरफ्तार
Daily Horoscope