गुवाहाटी। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ में एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर को गुरुवार को एक महिला सहकर्मी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने कहा कि डॉक्टर को उसी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला चिकित्सक द्वारा बोरबोरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पुरुष सहयोगी ने बुधवार रात को ड्यूटी के बाद शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 328 (नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दादरा और नगर हवेली की रहने वाली महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
(आईएएनएस)
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2.55 करोड़ का सोना और हीरे जब्त, तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद : पुलिस ने किया गोकशी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत कई मुकदमे हैं दर्ज
मथुरा: पुलिस ने मुठभेड़ में साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
Daily Horoscope