• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

असम में गणतंत्र दिवस पर दो जिलों में ग्रेनेड से हमला, पुलिस जांच में जुटी

दिसपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को असम के दो जिलों (डिब्रूगढ़ और चराइदेव) में ग्रेनेड के जरिए 4 बड़े धमाके किए गए हैं। ये धमाके रविवार सुबह उस समय हुए, जब गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्य में ग्रेनेड के जरिए 3 धमाके डिब्रूगढ़ जिले में तो एक धमाका चराइदेव में किया गया।अभी तक इन धमाकों में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं हैं। यह धमाका डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार के नेशनल हाईवे 37 के पास एक दुकान में हुआ। जबकि दूसरा धमाका असम के चराइदेव जिले के सोनारी क्षेत्र में हुआ है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ में एक गुरुद्वारा के पास भी धमाका हुआ है।
असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत के अनुसार, पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। धमाकों में कौन लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assam: An explosion has taken place at a shop near NH 37 at Graham Bazaar in Dibrugarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assam an explosion graham bazaar in dibrugarh, an explosion in assam, assam dgp bhaskar jyoti mahant, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dispur news, dispur news in hindi, real time dispur city news, real time news, dispur news khas khabar, dispur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved