• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरुणाचल प्रदेश: जेपी नड्डा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, समीक्षा बैठक की

Arunachal Pradesh: JP Nadda visits flood-affected areas, holds review meeting - Itanagar News in Hindi

इटानगर । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में जेपी नड्डा ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मैंने आज अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में मुख्यमंत्री पेमा खंडू भाजपा, उपमुख्यमंत्री चोवना मी भाजपा, मंत्रियों, विधायकों और राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक हाल ही में आई बाढ़ और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों के मेरे दौरे के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने सभी संबंधित विभागों को आपदा के बाद उत्पन्न होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए चल रहे राहत, पुनर्वास और स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार राज्य सरकार के समन्वय से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत, वित्तीय सहायता और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेगी।
यह उनके तीन दिवसीय दौरे का आखिरी चरण है। इससे पहले वे असम और नागालैंड के बाढ़ और भूस्खलन वाले इलाकों का जायजा ले चुके हैं। बुधवार को जेपी नड्डा असम में थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ उन्होंने शिवसागर जिले के बिहुबोर और नेपाली खुटी इलाकों का दौरा किया था। यहां बाढ़ से सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है, खेत पानी में डूब गए और मवेशियों का भी काफी नुकसान हुआ है।
लोगों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा था कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत और पुनर्वास के काम में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया था कि केंद्र की टीम नुकसान का आकलन कर रही है ताकि मदद का काम जल्द शुरू किया जा सके। जेपी नड्डा ने असम के लोगों को भरोसा दिलाया कि पुनर्निर्माण में केंद्र हर संभव मदद करेगा।
असम के बाद जेपी नड्डा नागालैंड पहुंचे। उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री आशोक सिंघल और राज्यसभा सदस्य फांगनोन कोन्याक भी थे। नागालैंड के मोन जिले में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ। डिफेंस कॉलोनी और तेचा वार्ड के आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
जेपी नड्डा ने डिफेंस कॉलोनी में टूटे घरों और बंद सड़कों को देखा। उन्होंने कोन्यक यूनियन ऑफिस में रह रहे विस्थापित परिवारों से बात की और जिनके घर वाले इस आपदा में चले गए उनसे मिलकर ढांढस बंधाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arunachal Pradesh: JP Nadda visits flood-affected areas, holds review meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arunachal pradesh, jp nadda visits flood-affected areas, jp nadda, jp nadda visits flood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, itanagar news, itanagar news in hindi, real time itanagar city news, real time news, itanagar news khas khabar, itanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved