• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरुणाचल प्रदेश: असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की ब्राउन शुगर जब्त की, दो गिरफ्तार

Arunachal Pradesh: Assam Rifles seizes brown sugar worth ₹46.60 lakh in joint operation; two arrested - Itanagar News in Hindi

चांगलांग । भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स, असम राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में 46.60 लाख की संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो शख्स को हिरासत में लिया है, जिसकी जानकारी सेना के स्पीयर कॉर्प्स के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से दी गई। भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स की ओर से 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर, स्पीयर कॉर्प्स के अंतर्गत असम राइफल्स ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में आरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। तलाशी अभियान के दौरान 21 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 46.60 लाख रुपए है।" सेना की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "यह अभियान विभिन्न एजेंसियों के मध्य उत्कृष्ट समन्वय को रेखांकित करता है और मादक पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने तथा नशामुक्त भारत सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है।"
असम राइफल्स की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "असम राइफल्स ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और अरुणाचल प्रदेश में 46.60 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की। असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर 16 सितंबर 2026 को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के नामगोई इलाके में एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था।"
असम राइफल्स ने आगे लिखा, "इस ऑपरेशन में 21 साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखी गई 233 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 46.60 लाख है। साथ ही, दो लोगों को भी पकड़ा गया। इस सफल ऑपरेशन ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने और पूर्वोत्तर में सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति असम राइफल्स की प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arunachal Pradesh: Assam Rifles seizes brown sugar worth ₹46.60 lakh in joint operation; two arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brown sugar, arunachal pradesh, assam rifles, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, itanagar news, itanagar news in hindi, real time itanagar city news, real time news, itanagar news khas khabar, itanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved