• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल की रविवार को गुंटुर में रैली

विजयवाडा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे और प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर गुंटुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में राहुल गांधी वादा करेंगे कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करेंगे।

बता दें,राहुल ने इस सप्ताह की शुरूआत में तेलंगाना का दौरा किया था। गुंटुर रैली के दौरान कांग्रेस नेता आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे से पीछे हटने को लेकर तेलुगू देशम पार्टी-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार पर निशाना साध सकते हैं। राज्य कांग्रेस प्रमुख रघुवीरा रेड्डी ने कहा कि जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव, माकपा सचिव एस सुधाकर रेड्डी तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी तथा अभिनेता पवन कल्याण को भी रैली में आमंत्रित किया है।

राहुल गांधी ने साल 2015 में राज्य का दौरा किया था, लेकिन तब वह केवल अनंतपुर में एक पदयात्रा तक ही सीमित था जिसमें उन्होंने किसानों तथा महिलाओं की समस्या पर प्रकाश डाला था। संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पर चर्चा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पांच साल के लिए आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-rahul gandhi to address rally in guntur on sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, rally, guntur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, vijayawada news, vijayawada news in hindi, real time vijayawada city news, real time news, vijayawada news khas khabar, vijayawada news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved