• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजयवाड़ा में सहकारी बैंकों के हीरक जयंती अधिवेशन का आयोजन

Diamond Jubilee convention of cooperative banks organized in Vijayawada - Vijayawada News in Hindi

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश कोआपरेटिव बैंक एम्पलाईज फेडरेशन का दो दिवसीय हीरक जयंती समारोह एवं फाउंडेशन सम्मेलन 13-14 अप्रैल को विजयवाड़ा के एक सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के समारोह की मुख्य विषयवस्तु "सहकारी बैंकों का स्वास्थ्य व वर्तमान सामाजिक-आर्थिक वातावरण में उनकी भूमिका" है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश भर से ऑल इंडिया कोआपरेटिव बैंक एम्पलाईज फेडरेशन के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। राजस्थान के सहकार नेता और फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह आमेरा इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं। विजयवाड़ा से सहकार नेता आमेरा ने जानकारी दी कि दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में सहकारी बैंकों की वर्तमान आर्थिक स्थिति, उनकी दिशा और भविष्य, तथा वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। हीरक जयंती समारोह के दौरान सहकारी बैंकिंग ढांचे में संरचनात्मक बदलाव की आवश्यकता, दो-स्तरीय सहकारी बैंकिंग प्रणाली, सीसीबी और शीर्ष सहकारी बैंकों में योग्य, पेशेवर और फिट एंड प्रॉपर प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के सख्त दिशानिर्देशों का पालन, पैक्स से लेकर शीर्ष स्तर तक डिजिटलीकरण और नवीन बैंकिंग सेवाएं, सहकारी भूमि विकास बैंकों को पूंजीकरण सहायता, और सहकारिता से समृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक वैचारिक मंथन और चर्चा होगी।
आमेरा ने बताया कि सहकारी बैंकों पर केंद्रित इस दो दिवसीय अधिवेशन में एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम, एआईबीईए के सचिव बी एस रामबाबू, आंध्र प्रदेश सरकार के कृषि व सहकारिता मंत्री किंजरापु अटचनैडू, नेफ्सकोब के चेयरमैन रवीन्द्र राव, आईएएस और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार व सहकारिता आयुक्त बाबू ए, अपैक्स बैंक के एमडी डॉ श्री नाथ रेड्डी, नेफकब के निदेशक राघवेंद्र राव, अपैक्स बैंक के चेयरमैन वसंत नाघेश्वर राव, पूर्व चेयरमैन मल्लीका झाँसी रानी, विजयवाड़ा के विधायक महेश्वर राव, विभिन्न सीसीबी और शहरी बैंकों के अध्यक्ष, विधायक और सहकारिता क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इस अधिवेशन में सहकारी बैंकों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण, उनकी क्षमता वृद्धि, आधुनिक और कुशल बैंकिंग सेवाओं के साथ व्यवसाय विविधीकरण की वर्तमान आवश्यकता, संगठनात्मक निर्णय और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diamond Jubilee convention of cooperative banks organized in Vijayawada
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijayawada, diamond jubilee celebration, foundation conference, andhra pradesh cooperative bank employees federation, rajasthan, cooperative leader, suraj bhan singh amera, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, vijayawada news, vijayawada news in hindi, real time vijayawada city news, real time news, vijayawada news khas khabar, vijayawada news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved