विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ प्रचार पर
ही बचे हुए हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि अगले आम चुनाव के बाद क्षेत्रीय
दल सत्ता में आएंगे और उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाएगी। मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन
बाद राजग से नाता तोड़ चुकी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने इसे
‘बातें ज्यादा और काम कम करने वाली सरकार’ करार दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपनी पार्टी
के 34वें महानाडु को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी भविष्यवाणी कि अगले
आम चुनाव के बाद क्षेत्रीय दल सत्ता में आएंगे और उनकी पार्टी राष्ट्रीय
राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का
दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर तेदेपा ने भाजपा नीत राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया था। राजग से अलग होने के बाद
तेदेपा का यह पहला सम्मेलन था।
तेदेपा नेता ने मोदी सरकार पर
निशाना साधते हुए कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप
इंडिया जैसे मशहूर नारों ने वांछित परिणाम नहीं दिए। इनका सिर्फ जोर-शोर से
प्रचार किया गया। पार्टी के तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन संबोधन में
तेदेपा प्रमुख ने जनसमूह से पूछा, ‘‘मोदी की योजनाओं से किसी भी व्यक्ति को
फायदा हुआ?’’ जनसमूह से आवाज गूंजी, ‘‘नहीं! कोई फायदा नहीं हुआ।’’
नायडू
ने कहा, ‘‘नोटबंदी ने भारतीय बैंकिंग प्रणाली को धवस्त कर दिया और लोगों
को अपनी मेहनत के पैसे पाने के लिए कई-कई दिन बैंकों के चक्कर लगाने पड़े,
कतारों में धक्के खाने पड़े। मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म
हो जाएगा और तुरंत बैंकों में ही भ्रष्टाचार शुरू हो गया। रही-सही कसर
नीरव मोदी एंड पार्टी ने पूरी कर दी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी ने
आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दी, सामान बेचने वाले व्यापारी तक
परेशान हैं।
नायडू ने कहा कि घोटालों के कारण लोगों का बैंकिंग
प्रणाली से भरोसा उठ गया है। ऐसा इस देश में पहले कभी नहीं हुआ था। एक
सर्वे के मुताबिक, केंद्र सरकार में 61 फीसदी भ्रष्टाचार है, लेकिन ये लोग
इसे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बताकर झूठा प्रचार कर रहे हैं।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope