विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में मंगलवार शाम नौका पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को बचाव कार्यकर्ताओं ने दो बच्चों सहित 12 शवों को बरामद किया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता लोगों की तलाश जारी है। बचाव कर्मियों ने नौकाओं और भारी क्रेनों की सहायता से डूबी नौका को बाहर निकाला। इससे पहले, नौसेना ने डूबी नौका का पता लगाया, जिसके बारे में कहा गया है कि यह 60 फीट की गहराई पर मिली है।
10 शव और निकाले जाने बाकी
नौसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव कार्य में नौसेना की टीम, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मचारी शामिल हैं। बचाव अभियान का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पत्रकारों से कहा कि अभी 10 और शव बाहर निकाले जाने बाकी हैं।
44 लोग सवार थे नाव में
उन्होंने कहा कि नाव में कुल 44 लोग सवार थे जिसमें से आधे सुरिक्षत रूप से तैर कर पार गए। यह घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपट्टनम ब्लॉक में मंटुरु के पास शाम पांच बजे के करीब घटित हुई। कोंदामोदालु से रवाना हुई नौका राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही थी। माना जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते यह हादसा हुआ।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope