• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्व अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान एक परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

Troubled by the harassment of revenue officials, 3 people of a family committed suicide. - Kadapa News in Hindi

अमरावती, । आंध्र प्रदेश के वाईएसआर (कडप्पा) जिले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा उनके भूमि रिकॉर्ड के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। 47 वर्षीय सुब्बा राव, जो कि एक बुनकर हैं, उनकी पत्नी और बेटी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। वे आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव के बाद अपनी तीन एकड़ जमीन बेचने में असमर्थ थे।यह चौंकाने वाली घटना शनिवार को वोंटिमिट्टा मंडल के कोठा माधवरम में घटी।पद्मावती (41) और उनकी बेटी विनय (17) को उनके घर पर लटका हुआ पाया गया। सुब्बा राव ने उसी गांव में ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली।पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार अपनी तीन एकड़ ज़मीन नहीं बेच पाने से परेशान था। आधिकारिक रिकॉर्ड में स्वामित्व बदल दिया गया था।सुब्बा राव ने लिखा कि राजस्व अधिकारियों ने उन्हें धोखा दिया और उनके पास अपना जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Troubled by the harassment of revenue officials, 3 people of a family committed suicide.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suicide in india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kadapa news, kadapa news in hindi, real time kadapa city news, real time news, kadapa news khas khabar, kadapa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved