• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलंगाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान करंट लगने से 2 की मौत

Two died due to electrocution while hoisting the national flag in Telangana -  News in Hindi

हैदराबाद । तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह दुखद हो गया, क्योंकि यहां दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई, जब व्यक्ति पतंचरु थाना क्षेत्र में आने वाले इंद्रेशम गांव की आनंद नगर कॉलोनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय एक तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। पुलिस के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय निवासियों ने झंडा फहराने की व्यवस्था की थी। हालांकि इस दौरान निवासी खतरे से अनजान बने रहे और ओवरहेड बिजली के तारों के पास फ्लैग पोस्ट स्थापित किया गया था, जिससे यह हादसा हो गया।
तिरंगा फहराते समय तीन लोग उस तार के संपर्क में आ गए थे। अनिल कुमार (40) और तिरुपति (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनुंजय (38) घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two died due to electrocution while hoisting the national flag in Telangana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national flag, telangana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved