• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलंगाना सीआईडी ने बैंक, साइबर धोखाधड़ी मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Telangana CID arrests two accused in bank, cyber fraud cases -  News in Hindi

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी और साइबर धोखाधड़ी मामलों में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की विशेष टीमों ने आरोपी को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया। एक आरोपी की पिछले 13 साल से तलाश थी। 2010 से फरार गरंडकर परमेश्वर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के जिवती मंडल से पकड़ा गया। उसने कथित तौर पर स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद से 19 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। उसके खिलाफ 2013 में जैनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और बाद में इसे सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया था।
सीआईडी की एक और टीम ने कोटा राजेश को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के प्रोड्डाटूर से गिरफ्तार किया। वह पिछले साल से फरार चल रहा था।
साइबर अपराध, सीआईडी ने उसके खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम, 2008 की विभिन्न धाराओं के तहत साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया था और उसका उपयोग करके वह प्रमुख कंपनियों से डेटाबेस चुरा रहा था और उन्हें अन्य इच्छुक कंपनियों को बेच रहा था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Telangana CID arrests two accused in bank, cyber fraud cases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: telangana, cid, cyber fraud case, hyderabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved