विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में कुछ राजनीतिक और विचारधारा स्तर की बाधाएं हो सकती हैं, लेकिन आम सहमति नरेंद्र मोदी सरकार को हराने की है और ‘कोई भी उनसे बेहतर प्रधानमंत्री हो सकता है।’
यहां एक विशाल रैली के बाद, आईएएनएस से बातचीत करते हुए नायडू ने कहा कि वह बीते 40 साल से राजनीति में है और नेशनल फ्रंट, युनाइटेड फ्रंट, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ उन्होंने काम किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा विचारधारा के स्तर पर बाधाएं होती हैं। लोग काम कर रहे हैं। अब इसमें लोकतांत्रिक बाध्यताएं भी जुड़ गई हैं। नरेंद्र मोदी सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। चाहे यह सीबीआई हो, ईडी या आयकर विभाग या आरबीआई हो।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नायडू ने कहा, ‘‘वह नेतृत्व को नष्ट कर रहे हैं, चाहे वह राजनीतिक नेतृत्व हो, कॉरपोरेट नेतृत्व हो या मीडिया नेतृत्व हो। इसीलिए भारत प्रगति नहीं कर रहा है। हम आर्थिक रूप से फिसलते जा रहे हैं। रोजगार में पिछड़ रहे हैं। कृषि क्षेत्र खस्ता हालत में है। अगर आप पहले के गठबंधनों के प्रधानमंत्रियों को देंखें, चाहे वह गठबंधन सरकार हो, बहुमत या अल्पमत सरकार हो, सभी ने उनसे (मोदी से) अच्छा काम किया है।’’
विपक्षी दलों में मतभेदों की पृष्ठभूमि में उनके प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा नेता) लगातार कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी का विकल्प कौन है। लेकिन, कोई भी विकल्प है, नरेंद्र मोदी की तुलना में बेहतर विकल्प है।’’
मोदी पर एक ‘सिंगल मैन शो’ चलाने का आरोप लगाते हुए तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख ने कहा कि वह देश के लिए हर नकारात्मक चीज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अब, देश का खून बह रहा है, आप मजा ले रहे हैं। आपके पास कोई नैतिकता, मूल्य नहीं है। व्यक्ति को उदारचरित होना चाहिए। प्रधानमंत्री को एक स्टेट्समैन होना चाहिए, न कि एक छोटी मानसिकता वाला राजनेता। यही वजह है, जिससे हम सभी उनसे अलग मत रखते हैं। चुनाव के बाद भी, कोई भी नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करता है।’’
प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें ‘यू टर्न’ राजनेता कहे जाने पर नायडू ने कहा, ‘‘किसने ‘यू टर्न’ लिया है? आपने (नरेंद्र मोदी ने) यू टर्न लिया है, मैंने नहीं। मैं सीधा चलता हूं, सही टर्न लेता हूं।’’
नायडू ने कहा कि मोदी ने आंध्र प्रदेश व उन्हें राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा पूरा नहीं कर धोखा दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तिरुपति में वादा किया था कि बंटवारे की वजह से हम आंध्र प्रदेश के साथ विशेष राज्य की तरह व्यवहार करेंगे। क्या इसे पूरा किया गया? चार वर्षों तक मैंने इंतजार किया। मैं उनसे और उनके मंत्रियों से 29 बार मिला।
नायडू ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे धोखा दिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय किया। इस तरह की बातें करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यू टर्न लिया है, मैंने नहीं।’’
उनके ‘मोदी हटाओ’ आह्वान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक बार लोग निर्णय कर लेंगे, तो नेता कोई मायने नहीं रखेगा।
नायडू ने कहा, ‘विभिन्न राज्यों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जो भी नेता मोदी या भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे, लोग उन्हें वोट देंगे। मैंने ऐसा पहले देखा है। पूरे देश में एक ही लहर है। जम्मू एवं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक वही ट्रेंड जारी है।’’
नायडू ने कहा, ‘‘लोग उन्हें तरजीह देंगे जो भाजपा को हराएगा। पिछली बार, भाजपा चारों विधानसभा चुनाव में हार गई थी। लोगों कभी परेशान नहीं होते। उन्होंने कभी नहीं सोचा कि नरेंद्र मोदी को वहां होना चाहिए। ये क्या दिखाता है?’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीते पांच वर्षों में, क्या कोई भी उपचुनाव उन्होंने जीता है? कुछ जगहों पर सपा और बसपा, तेदेपा और तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। क्या उनके लिए दक्षिण भारत में कोई जगह है? वे आज एक नफरत करने वाली पार्टी हैं।’’
(आईएएनएस)
राशिफल 10 मई 2026: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, कर्क और धनु का दिन रहेगा बेहद सुखद
राशिफल 9 मई 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा शनिवार, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
मां बनने के सफर को बनाए आसान, हर ट्राइमेस्टर में करें अलग योग
अश्वगंधा की पत्तियां नहीं, सिर्फ जड़ है सुरक्षित: आयुष मंत्रालय
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
रविवार को कालाष्टमी के साथ मासिक कृष्ण अष्टमी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
झाड़ू से बिस्तर साफ करना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वास्तु की मान्यताएं
सर्पदंश में गलत घरेलू उपाय जानलेवा, एक्सपर्ट से जानें क्या करें, क्या नहीं










प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील, 'फ्यूल सेविंग और वर्क फ्रॉम होम करें, सोने की खरीदारी से बचें

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: नई टीम 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेगी

बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कोलकाता में ‘मछली उत्सव, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
राशिफल 10 मई 2026: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, कर्क और धनु का दिन रहेगा बेहद सुखद
'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब
हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी, 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से करेंगी अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत
'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में दिखेगा नया इमोशनल एंगल, उर्वशी रौतेला बोलीं- 'मेरे किरदार की ताकत चुप्पी में छिपा संघर्ष'
हॉलीवुड दीवा से कम नहीं दिखीं नीना गुप्ता, गजराज राव के 'अजीबोगरीब' कोट ने खींचा सबका ध्यान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित
ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'
इम्तियाज अली के निर्देशन में निखरीं शरवरी वाघ, 'मस्कारा' को लेकर साझा किए बीटीएस पल
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर ने की धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ, कहा- इन्हीं कलाकारों ने जिंदा रखा फिल्म इंडस्ट्री का कारोबार
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
'द रॉयल्स' के एक साल पूरे होने पर इमोशनल हुए ईशान खट्टर, सेट की यादों को किया साझा
सर्पदंश में गलत घरेलू उपाय जानलेवा, एक्सपर्ट से जानें क्या करें, क्या नहीं
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
मां बनने के सफर को बनाए आसान, हर ट्राइमेस्टर में करें अलग योग
अकेलेपन में टूट गई थीं मालविका मोहनन, बोलीं- 'कमरे में लौटकर बात करने वाला कोई नहीं था'
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
अश्वगंधा की पत्तियां नहीं, सिर्फ जड़ है सुरक्षित: आयुष मंत्रालय
हीट एग्जॉर्शन से हीट स्ट्रोक तक, आयुष मंत्रालय ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
स्ट्रेस और बेचैनी से राहत का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 11/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope