• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑनर किलिंग मामला : कैसे अंतर-धार्मिक विवाह को लेकर युवक की हत्या की,यहां पढ़े

Honor Killing Case: How the youth was killed for inter-religious marriage, read here -  News in Hindi

हैदराबाद। झूठी शान की खातिर हैदराबाद में कथित तौर पर अंतर-धार्मिक विवाह को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। डीजे का काम करने वाले हरीश की गुरुवार को साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के पेट बशीराबाद थाना क्षेत्र के दुल्लापल्ली इलाके में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में शव की शिनाख्त की गई। युवक पिछले छह माह से इलाके में रह रहा था। इससे पहले वह हैदराबाद के येल्लारेड्डीगुडा में रह रहा था, जहां उसे दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार हो गया। जब लड़की के परिवार ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, तो हरीश दुल्लापल्ली में शिफ्ट हो गया। लेकिन, इस दौरान उसने लड़की से मिलना जारी रखा और चुपके से शादी कर ली।
हरीश के माता-पिता ने हत्या के लिए लड़की के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़की के सामने ही हरीश की हत्या कर दी और हत्या के बाद उसे उठा ले गए।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honor Killing Case: How the youth was killed for inter-religious marriage, read here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: honor killing case, hyderabad, pet basheerabad police station, gandhi hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved