हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। तेलंगाना सरकार ने 8 मार्च को राज्य की महिला कर्मचारियों को छुट्टी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के आदेश पर उनके मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने रविवार को 8 मार्च को राज्य की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए आकस्मिक छुट्टी देने का निर्देश दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, "सदियों से हमारी विरासत, संस्कृति और परंपराएं महिलाओं का सम्मान करती आ रही है। देवी शक्ति के रूप में उनकी पूजा होती है"
--आईएएनएस
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope