हैदराबाद। हैदराबाद और आस-पास के इलाकों में दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
घायलों को बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के सरकार द्वारा संचालित सरोजिनी देवी आई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों से कम से कम आठ लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बाकियों को मामूली चोटें आई, जिनका इलाज कर घर भेज दिया गया।
घायलों में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। एक चिकित्सक ने कहा कि घायलों में पटाखे जलाने वाले और उसके पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं।
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
रूस ने जवाबी कार्रवाई में 34 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला
Daily Horoscope