हैदराबाद। रविवार को आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के देवीपटनम में गोदावरी नदी मे सैलानियों से भरी एक नाव डूब गई। नाव पर 60 लोग सवार थे। अंतिम समाचार मिलने तक इनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मंत्री अवंती श्रीनिवास और जिले में मौजूद मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी के निर्देश दिए। रेड्डी ने जिलाधिकारी और अधिकारियों से बात कर हादसे से जुड़ी जानकारी ली।
उन्होंने युद्ध स्तर पर रेसक्यू ऑपरेशन चलाने को कहा। राहत कार्यों में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल करने को कहा। क्षेत्र में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और सभी नाव संचालकों के लाइसेंस चेक करने के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नौका हादसे पर गहरा दुख जताया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
हादसे की जगह पर फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आपको बता दें कि नदी पिछले कुछ दिनों से उफान पर है। जब यह हादसा हुआ तब
नदी में बाढ़ आई हुई थी। एसपी अदनान अंसारी ने बताया कि हादसे के बारे में
पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। नाव आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा
संचालित थी।
उधर, उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में भी रविवार को एक ही परिवार के सात लोग यमुना नदी में डूब गए। पुलिस ने इस दुखद घटना की जानकारी दी। तीन शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि गोताखोर बाकी बचे चार शवों की तलाश में लगे हैं। खबरों के अनुसार, युवक अपने घर में एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद राख विसर्जित करने के लिए नदी में उतरे थे। वे गहरे पानी में चले गए और शायद धाराओं में फंस गए।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि युवाओं को नदी में उतरे कई घंटे हो चुके हैं, हमें सभी सातों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने कहा, हम शेष चार शवों को जल्द से जल्द बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope