अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोरोना के एक दिन में 9,747 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,76,333 तक जा पहुंची। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को 64,147 जांच की गई। सोमवार को इससे कम 45,516 नमूनों की जांच की गई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्वी गोदावरी में सबसे ज्यादा 1,371 नए मामलों का पता चला। दूसरे स्थान पर अनंतपुर है, जहां 1,325 नए मामले सामने आए। प्रकाशम में सबसे कम 224 नए मामले मिले।
मंगलवार को संक्रमित 67 लोगों की मौत हो गई। ये मौतें 12 जिलों में हुई हैं। इसके साथ राज्य में वायरस से मौतों की कुल संख्या 1,604 हो गई।
मंगलवार को कम से कम 6,953 संक्रमित लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इस समय 79,104 सक्रिय मामले हैं। अब तक 95,625 लोग संक्रमण मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope