• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलंगाना के जंगल में फंसे 82 पर्यटकों को बचाया गया

82 tourists stranded in Telangana forest rescued -  News in Hindi

हैदराबाद। भारी बारिश के बीच तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगल में फंसे 82 पर्यटकों को गुरुवार को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पर्यटक मुत्यम धारा झरना देखने गए थे और बुधवार को पानी के तेज बहाव से रास्ता बंद हो जाने के चलते फंस गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जिला पुलिस के कर्मियों ने गुरुवार सुबह उन्हें बचाया।
पुलिस अधीक्षक गौस आलम ने कहा कि डायल-100 हेल्पलाइन पर एक पर्यटक का फोन आने के बाद संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। फोन पर कहा गया था कि वे घने जंगल में फंसे हुए हैं।
इसी तरह की एक घटना में भूपालपल्ली में भी भारी बारिश के बीच कुछ लोग फंसे हुए हैं।
पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार ने कहा कि पुलिस टीमें उन इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
डीजीपी ने ट्वीट किया, “एसपी और अन्य अधिकारी फंसे हुए लोगों के संपर्क में हैं। सभी सुरक्षित हैं। बचाव और राहत अभियान जारी है।”
"यह हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है, और वरिष्ठों के नेतृत्व में पुलिस कांस्टेबल अधिकारियों का उत्साह सराहनीय है। मल्टी जोन के वरिष्ठ अधिकारी, आईजी सी.एस. रेड्डी और आईजी शाहनवाज भी मैदान में हैं, एसपी और अन्य विभागों के साथ मार्गदर्शन और समन्वय कर रहे हैं।"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-82 tourists stranded in Telangana forest rescued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: telangana, tourists, forest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved