• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलंगाना सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत

4 laborers killed in Telangana road accident -  News in Hindi

हैदराबाद । तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। ये हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने मजदूरों को ले जा रहे ऑटो ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर जिले के श्यामपेट मंडल के मंदिरापेटा गांव के पास हुई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने वारंगल के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। मरने वालों में सभी महिलाएं थीं। इनमें से 3 की पहचान मंजुला (48), विमला (50) और रेणुका (48) के रूप में हुई है।
घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय विधायक जी. वेंकटरमना रेड्डी ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए 75,000 रुपये और व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक को 25,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने घायलों को दस-दस हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 laborers killed in Telangana road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved