इनमें
अखिल प्रिया (कुरनूल जिला), अमरनाथ रेड्डी (चित्तूर) और आदिनारायण रेड्डी
(कडपा) शामिल हैं। शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में कल्वा श्रीनिवासुलु
(अनंतपुर जिला), एन आनंदबाबू (गुंटूर), सुजय कृष्ण रंगा राव (विजयनगरम) और
के.एस. जवाहर (पश्चिम गोदावरी) शामिल हैं। नए मंत्रियों में केवल कला वेंकट
राव, चंद्रमोहन रेड्डी और पितानी सत्यनारायण ने ही अविभाजित आंध्र प्रदेश
में मंत्रियों के रूप में सेवा दी है।
नायडू ने अपने मंत्रिमंडल से
पांच मंत्रियों को निकालने के बाद 11 को इसमें शामिल किया है, जिससे उनके
मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 26 हो गई है। जिन्हें मंत्रिमंडल से हटाया
गया, उनमें पल्ले रघुनाथ रेड्डी, आर. किशोर बाबू, बी. गोपालकृष्ण रेड्डी,
पी. सुजाता और के. मृणालिनी शामिल हैं।
नायडू ने नए आंध्र प्रदेश
में नौ जून, 2014 को सत्ता संभाली थी। उसके बाद से यह उनकी सरकार का पहला
मंत्रिमंडल विस्तार है। उनके साथ 19 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें तेदेपा
की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो मंत्री भी थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope