• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एपीसीओबी भर्ती अलर्ट: 338 स्टाफ असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 7 अगस्त आखिरी तारीख

APCOB Recruitment Alert: Apply for 338 Staff Assistant and Assistant Manager Posts, Apply Immediately, Last Date is 7 August - Amaravati News in Hindi

करियर डेस्क। अमरावती बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एपीसीओबी) ने विभिन्न 5 बैंकों में स्टाफ असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 338 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें स्टाफ असिस्टेंट के 295 और असिस्टेंट मैनेजर के 43 पद शामिल हैं।
पदों का विवरणः
एपीसीओबी ने जिन 5 बैंकों में स्टाफ असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के 338 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, विजयनगरम में स्टाफ असिस्टेंट के 25; डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, विशाखापत्तनम में स्टाफ असिस्टेंट के 47; प्रकाशम डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड में स्टाफ असिस्टेंट के 60; प्रकाशम डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के 20; नेल्लोर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड में स्टाफ असिस्टेंट के 48; कडप्पा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड में स्टाफ असिस्टेंट के 40; कडप्पा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के 23 और चित्तूर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड में स्टाफ असिस्टेंट के 75 पद शामिल हैं।
जल्दी करें, कहीं मौका न चूक जाएंः
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एपीसीओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता चैक कर लेंः
स्टाफ असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी का ज्ञान और स्थानीय भाषा (तेलुगु) में दक्षता जरूरी है। वहीं, कंप्यूटर का कामकाजी ज्ञान भी जरूरी है।
असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन या कॉमर्स में हाई सेकंड क्लास (कुल मिलाकर 55 प्रतिशत या उससे ज्यादा) या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी की जानकारी, तेलुगु में अच्छी पकड़ और कंप्यूटर का कामकाजी ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमाः
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलेरी और चयन प्रक्रियाः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट/परीक्षा, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद स्टाफ असिस्टेंट पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 24,050 से 64,480 रुपए के बीच और असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 40,480 से 80,560 रुपए के मध्य प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इतना जमा करना होगा आवेदन शुल्कः
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 826 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-सैनिक के लिए 590 रुपए तय किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-APCOB Recruitment Alert: Apply for 338 Staff Assistant and Assistant Manager Posts, Apply Immediately, Last Date is 7 August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: andhra pradesh state cooperative bank, apcob recruitment notification, 338 bank vacancies, staff assistant recruitment, assistant manager recruitment, district cooperative central banks, amaravati career news, career news in hindi, amaravati news, amaravati news in hindi, real time amaravati city news, real time news, amaravati news khas khabar, amaravati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved