• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आंध्र प्रदेश पीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट सोशल वेलफेयर ऑफिसर सहित 17 पदों पर वैकेंसी, 9 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

Andhra Pradesh PSC Recruitment 2026: Vacancies for 17 posts including Assistant Social Welfare Officer; applications begin October 9 - Amaravati News in Hindi

अमरावती । आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत विभिन्न सेवाओं में असिस्टेंट सोशल वेलफेयर ऑफिसर सहित कुल 17 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आंध्र प्रदेश पीएससी की ओर से जारी 17 रिक्तियों में एपी सोशल वेलफेयर सर्विस में असिस्टेंट सोशल वेलफेयर ऑफिसर के 11 और एपी ट्राइबल वेलफेयर सर्विस में असिस्टेंट ट्राइबल वेलफेयर ऑफिसर के 6 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी), कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (सीपीटी), आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,440 से 1,37,220 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आंध्र प्रदेश पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Andhra Pradesh PSC Recruitment 2026: Vacancies for 17 posts including Assistant Social Welfare Officer; applications begin October 9
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: social welfare, andhra pradesh psc recruitment, andhra pradesh psc recruitment 2026, career news in hindi, amaravati news, amaravati news in hindi, real time amaravati city news, real time news, amaravati news khas khabar, amaravati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved