• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जरूरी है महिलाओं के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाना, मजबूत होता है भावनात्मक रिश्ता

It is necessary for women to make physical relationship, emotional relationship is strong - Relationship

शादीशुदा जिन्दगी में सम्बन्ध बनाना जरूरी होता है। यह शादीशुदा जिन्दगी का अहम् हिस्सा है। इससे हम अपने साथी के मन की बात को अच्छे से समझ सकते हैं और उनसे जुड़ा भावनात्मक रिश्ता भी मजबूत होता है। शारीरिक सम्बन्ध बनाने से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में इसके फायदे देखने को मिलते हैं। कई प्रकार के शोधों में कहा गया है कि शारीरिक सम्बन्धों की वजह से एक तरफ जहाँ उनकी शादीशुदा जिन्दगी खुशियों से भरी रहती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं में इसके कारण अपने-आप में भरपूर आत्मविश्वास रहता है। आज हम अपने पाठकों को इसके कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं—
1. सम्बन्ध बनाने से वजन में कमी आती है। इसकी वजह से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी एकत्रित नहीं हो पाती है। यह एक तरह का व्यायाम है जो महिला और पुरुष दोनों को एकदम फिट रखता है।
2. शारीरिक सम्बन्ध से महिलाओं को परम आनन्द मिलता है। इसकी वजह से वे तनाव मुक्त रहती हैं और हर वक्त खुश नजर आती हैं।
3. महिलाओं में होने वाली बीमारियों को भी सम्बन्ध बनाने की वजह से रोका जा सकता है और इन्फेक्शन भी नहीं हो पाता है।
4. ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा की समस्या तो इससे दूर होती है ही पर ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में भी रहता है।
5. शारीरिक सम्बन्ध से दिल की नसें मजबूत होती हैं। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।
6. शारीरिक सम्बन्ध बनाने से सिर दर्द, गठिया दर्द और कमर दर्द जैसी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
7. इसकी वजह से शारीरिक स्फूर्ति तो आती है ही साथ ही आलस्य भी दूर होता है। सम्बन्ध बनने के बाद औरतों को नींद भी अच्छी आती है।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is necessary for women to make physical relationship, emotional relationship is strong
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: it is necessary for women to make physical relationship, emotional relationship is strong
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved