• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वुमंस डे : महिलाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकती पुरुषों की ये हरकतें

International Women Day: Women can not tolerate these men actions - Relationship

नई दिल्ली। महिला पार्टनर अपने पुरुष पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं और बहुत ख्याल रखती है। पर अपने पुरुष पार्टनर की कुछ बातों को वो बिल्कुल पसंद नहीं करती है। जिससे वो बार-बार नाराज व गुस्सा होती रहती है। आइए जानतें हैं आखिर वो कौन सी बातें हैं जिसे महिलाएं अपने पुरुष पार्टनर की बिल्कुल पसंद नहीं करती है।

देर से घर लौटना
पूरे दिन घर के काम में व्यस्त रहने के बाद पत्नियों चाहती हैं कि वो कुछ पल अपने पति के साथ बिताएं। लेकिन पुरुषों के देरी से घर लौटने पर उनकी ये ख्वाइश पूरी नहीं हो पाती। क्योंकि कुछ पुरुषो में आदत होती है कि वो देर रात तक घर लौटती हैं जबकि उनकी पत्नियां खाने के टेबल पर उनका इंतजार करती रहती हैं। ऐसे में भूखे सो जाने पर पत्नी हमेशा अपने पति देर रात आने की आदत से परेशान रहती है।

गीला तौलिया बिस्तर पर
अक्सर पुरुष नहाने के बाद गीला तौलिया बिस्तर पर ही छोड़ देते हैं, जिसे महिलाएं उठाकर सही जगह पर रखती हैं। ऐसा करने से बिस्तर से बदबू आने के साथ बिस्तर गीला भी हो जाता है। पुरुषों की ये आदत भी महिलाओं को पसंद नहीं होती और वो इसके लिए बार-बार टोकती हैं ताकि उनकी ये खराब आदत छूट सके।

घर की पूरी जिम्मेदारी डाल देना
ज्यादातर पुरुष घर-गृहस्थी की सारी जिम्मेदारी महिलाओं का कर्तव्य समझकर उन पर ही डाल देते हैं। महिलाओं को पुरुषों की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी घर का ध्यान रखना चाहिए।

काम करने की मशीन समझने लगते हैं पति
कुछ पति अपनी पत्नियों को काम करने की मशीन समझने लगते हैं। पतियों को ऐसा लगता है कि वो ऑफिस जाती हैं और पत्नियां घर पर रहती हैं तो वो आराम करती हैं और इस कारण वो छोटे काम भी पत्नी के सहारे छोड़ जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। क्योंकि घर पर भी रहकर औरतों को कई तरह के काम करने होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Women Day: Women can not tolerate these men actions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international women day women can not tolerate these men actions
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved