महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं लेकिन बालों से ही पूरी खूबसूरती सामने आती है। ऐसे में बालों की साफ-सफाई और हेयर स्टाइल बनाने का काम काफी मुश्किल होता है खासकर तब जब किसी पार्टी को अटेंड करना होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको अट्रैक्टिव और स्टाइलिश हेयर स्टाइल बनाने के बारे में बताएंगे जिसे आप आसान तरीके से और जल्दी बना सकती हैं। अगर आपको पार्टी में जाने में लेट हो रहा है तो आप नीचे दिए गए स्टाइलिश और इजी हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बन
महिलाओं पर साड़ी और सूट के साथ बन हेयर स्टाइल काफी स्टाइलिश लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सारे बालों को इकट्ठा कर लीजिए, इसके बाद रबर बैंड की मदद से रोल बना लीजिए। अब सारे बालों का जुड़ा बना लीजिए आप चाहे तो इसमें एसेसरीज भी लगा सकती हैं।
कर्ली हेयरस्टाइल
आज के फैशन स्टाइल में ज्यादातर महिलाओं को कर कर्ली हेयर बहुत पसंद आते हैं। यह आउटफिट के साथ काफी अट्रैक्टिव लगते हैं इसके लिए आपको बालों को अच्छी तरह से कंगी कर लेना है। इसके बाद छोटे-छोटे पाठ लेकर कर्लिंग मशीन से कर्ल कर लेना है।
ओपन हेयर
आजकल ज्यादातर महिलाएं पार्टी में खुले बाल रखना पसंद करती हैं यह किसी भी आउटफिट के साथ मैच हो जाने वाला हेयर स्टाइल है। अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है और पार्टी में जाने के लिए लेट हो रही है तो इस तरह का ओपन हेयर स्टाइल कर सकती हैं।
फ्रेंच चोटी
महिलाओं के बीच में फ्रेंच चोटी का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है यह एक तरह की परंपरागत हेयर स्टाइल है। महिलाओं द्वारा इसे खूब पसंद किया जाता है यह आपको एक अट्रैक्टिव लुक भी देता है। फ्रेंच चोटी बनाने के साथ आप इसे फिशटेल लुक भी दे सकती हैं।
मोटापे और डायबिटीज में राहत दे सकता है 'आईईआर': शोध
थकान, अनिद्रा और तनाव से राहत दिलाने का आसान उपाय है द्रोणपुष्पी
इन योगासन को अपना, बढ़ती उम्र में बीमारियों को कहें अलविदा
Daily Horoscope