• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन कारणों के चलते महिलाएँ होती हैं पुरुषों की ओर आकर्षित

Due to these reasons women are attracted towards men - Relationship

वर्तमान में सोशल मीडिया पर, अखबारों में, समाचारों में प्रतिदिन हमें यह सुनने या पढऩे को मिल जाता है कि विवाहेत्तर सम्बन्धों के चलते पुरुष ने महिला की हत्या कर दी या महिला पुरुष को मार डाला। साथ ही कुछ ऐसे मामलों के बारे में जानकारी मिलती है कि फलां ने फलां से तलाक ले लिया। बेटे ने बहु को छोड़ दिया या फिर बेटी ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। इन सब के लिए पुरुष को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। पुरुषों में कुछ खास गुण होते हैं, जिनके चलते महिलाएँ उनकी ओर आकर्षित होती हैं। आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को पुरुषों के ऐसे कुछ गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चलते सम्भवत: विवाहेत्तर सम्बन्धों की ओर पुरुष या महिला अपने कदम बढ़ाते हैं।

पुरुष के बोलने का तरीका
पुरुषों के बोलने के तरीके से महिलाएँ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो पुरुष महिलाओं से प्यार और सम्मान से बात करते हैं, वे उनकी ओर आकर्षित होने लगती हैं। जब कोई महिला किसी पुरुष से मिलती है, तो वो उसके बात करने के तरीके पर ध्यान देती है। अगर उन्हें पुरुष के बात करने के तरीके में थोड़ा सा भी सलीका नजर आता है तो वे उसकी ओर पतंग की डोर की तरह खिंची चली जाती हैं और यदि उन्हें पुरुष के बात करने के तरीके में थोड़ी सी कड़वाहट या बदतमीजी नजर आती है तो वे भूलकर भी कभी दोबार उनके पास नहीं जाना चाहेंगी।

खूबसूरती से ज्यादा पसन्द आता है व्यक्तित्व
इस मामले के विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादातर महिलाएँ पुरुषों की खूबसूरती से ज्यादा उनके व्यक्तित्व को देखना पसन्द करती हैं। कहते हैं प्यार खूबसूरती या बदसूरती देखकर नहीं किया जाता, यह व्यक्ति के व्यक्तित्व पर निर्भर करता है और ज्यादातर महिलाएँ इसी बात पर ध्यान देती हैं।

सुनने वाले पुरुषों/महिलाओं को पसन्द करना
कहा जाता है कि महिलाओं को बोलने की बहुत ज्यादा आदत होती है इसके चलते वे हमेशा ऐसे पुरुष की तरफ आकर्षित होती हैं जो उनकी बातों को शांति से बैठकर सुन सके। जो पुरुष ऐसा कर सकने में सक्षम होता है महिलाएँ उसकी ओर बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं और पुरुषों में भी ऐसा ही पाया जाता है। जो महिला उनकी बातों को गौर से सुनती है वे उसकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।

दूसरे पुरुष या स्त्री की ओर न देखना
आमतौर पर दूसरी स्त्री की ओर न देखने वालों पुरुषों को पाने के लिए महिलाएँ कुछ भी कर सकती हैं। महिलाएँ अक्सर चाहती हैं कि वे जिस व्यक्ति से प्रेम करती हैं या जिससे उनकी शादी हुई है वो सिर्फ उसे ही प्यार भरी नजरों से देखे किसी और औरत को न देखे। यही बात पुरुषों में पर लागू होती है। वो भी ऐसा ही सोचते हैं। ऐसे गुण वाले पुरुष/महिला एक दूसरे की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं।

नोट—यह लेखक के अपने निजी विचार हैं, जरूरी नहीं है आप उनके इन विचारों से सहमत हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to these reasons women are attracted towards men
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: due to these reasons women are attracted towards men
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved