• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 3

नुकसान के साथ-साथ फायदेमंद है लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाना

आइए डालते हैं एक नजर शारीरिक सम्बन्ध न बनाने से शरीर पर पडऩे वाले उन प्रभावों पर, जिनकी जानकारी हमें चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलती है, जो अच्छे भी होते हैं और बुरे भी।
कमजोर होती है प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम)
लम्बे समय तक शारीरिक सम्बन्ध न बनाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने से व्यक्ति जल्द और बार-बार बीमार पडऩे लगता है। एक अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग नियमित सैक्स सम्बन्ध बनाते हैं उनके स्लाइवा में विभिन्न संक्रमण से लडऩे वाली एंटीबॉडीज ज्यादा होती हैं।
महिलाओं के जननांग का गिरता स्वास्थ्य
शारीरिक संबंध में कमी के कारण महिलाओं के जननांग का स्वास्थ्य गिर जाता है। उसमें रक्त प्रवाह (ब्लड फ्लो) बाधित हो सकता है। इसके अतिरिक्त उनकी कामोत्तेजना में कमी हो जाती है।
अस्वस्थ रहता है दिल
शारीरिक सम्बन्ध न बनाने की वजह से दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है। शारीरिक सम्बन्ध शरीर के लिए व्यायाम की तरह होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है।
पीरियड्स का गंभीर दर्द
इंटरकोर्स में कमी के कारण मासिक धर्म में महिलाओं को होने वाले मेस्ट्रुअल क्रैंप से ज्यादा परेशानी हो सकती है। इंटरकोर्स के दौरान महिलाओं के अंदर एंडोर्फिन हॉर्मोन बढ़ते हैं और यूटेराइन कॉन्ट्रैक्शन बढ़ता है। दोनों ही चीजें पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें - गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ

यह भी पढ़े

Web Title-Along with the disadvantages, it is beneficial not to have a physical relationship for a long time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: disadvantages, beneficial not to have a physical, relationship, for a long time
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved