—राजेश कुमार भगताणी ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एशिया में चीन के बाद भारत एक मात्र ऐसा देश है जो आबादी और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है। कहा तो यह जाने लगा है कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा है। हालांकि 2011 के बाद से भारत की जनसंख्या गणना नहीं हो पाई है। पर्यटन की दृष्टि भारत का विश्व में अपना एक अलग स्थान है। भारत में यूं तो पर्यटन के लिहाज से कई ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का मन करता है। इन्हीं क्षेत्रों में शामिल है हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन, मनाली, जो वर्ष के अधिकांश समय पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के सबसे शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का सबसे खूबसूरत पहाड़ी इलाका है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा यह राज्य पहाड़ों व नदियों से घिरा है। ये राज्य रावी, चेनाब, ब्यास, यमुना व सत्लुज जैसी बड़ी नदियों का मूल क्षेत्र है। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण यह क्षेत्र छुट्टियाँ मनाने के लिए एक बहुत ही उम्दा पसंद है। हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है मनाली, जो शिमला से लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। एडवेंचरस के शौकीन लोगों के लिए यह बेहतरीन स्पॉट है। यह बेस्ट हनीमून स्पॉट भी है।
अपर्याप्त नींद दिल के दौरे की प्रमुख कारक
इस मानसून में आप अपनी चाय में जड़ी-बूटियों को शामिल कर सकते हैं
मिलेनियल्स के लिए स्वस्थ खाने की आदतें
Daily Horoscope