• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद में घरेलू औषधीय पानी का महत्व - 6 प्रभावी नुस्खे, यहां देखें

The Importance of Medicinal Water Prepared at Home in Ayurveda – 6 Effective Remedies - Home Remedies in Hindi

लेखक: डॉ. पीयूष त्रिवेदी | ( 9828011871) आयुर्वेद में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक चीजों और संतुलित जीवनशैली को महत्व दिया जाता है। हमारे रसोई घर में मौजूद कई सामान्य चीजों का उपयोग पारंपरिक रूप से छोटी-मोटी तकलीफों में किया जाता रहा है। इन्हीं में से हैं ये 6 औषधीय पानी इस प्रकार वर्णित हैं ।
1. जीरा पानी
जीरा को रात भर पानी में भिगोकर सुबह उबालकर पीना पाचन के लिए अमृत समान है। 10 से 15 दिन लगातार पीने से अपच और गैस की समस्या नहीं होती और मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन घटने में मदद मिलती है।

2. मेथी पानी
मेथी दाने मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष लाभकारी हैं। 15 से 20 दिन लगातार पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, इन्सुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

3. धनिया पानी
गर्मी के मौसम में शरीर की गर्मी शांत करने के लिए धनिया पानी उत्तम है। 7 से 10 दिन पीने से पेशाब की जलन, बार-बार पेशाब आना और शरीर की आंतरिक गर्मी में राहत मिलती है। यह मधुमेह में भी सहायक है।

4. अजवाइन पानी
पेट दर्द, गैस, अफारा के लिए अजवाइन पानी सबसे तेज काम करता है। 10 से 12 दिन पीने से पाचन अग्नि प्रदीप्त होती है और पेट हल्का रहता है।

5. सौंफ पानी
सौंफ शीतल और हार्मोन संतुलन में मददगार है। 15 दिन लगातार पीने से हार्मोन संतुलन मजबूत होता है, आंखों की रोशनी और पेट की जलन में विशेष राहत मिलती है। महिलाओं के लिए विशेष उपयोगी।
6. दालचीनी पानी
दालचीनी मेटाबॉलिज्म बूस्टर है। 10 दिन लगातार पीने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है, वजन घटता है और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद मिलती है।

ध्यान रखने योग्य बातें:
1. ये घरेलू नुस्खे हैं, किसी गंभीर बीमारी का स्थायी इलाज नहीं हैं।
2. गर्भवती महिलाएं, पथरी या अल्सर के रोगी इनका सेवन वैद्य से पूछकर ही करें।
3. यदि आप नियमित दवा (जैसे शुगर, BP, थायराइड) लेते हैं, तो जड़ी-बूटियाँ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकती हैं, इसलिए विशेषज्ञ से पूछकर ही सेवन करें।
4. गंभीर, लगातार या बढ़ते लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। स्व-चिकित्सा से बचें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Importance of Medicinal Water Prepared at Home in Ayurveda – 6 Effective Remedies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr piyush trivedi
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved