• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शरीर के लिए लाभकारी होता है सत्तू का शरबत, बनाने का आसान तरीका

Sattu syrup is beneficial for the body, easy way to make - Home Remedies in Hindi

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में लोग तरोताजा रहने के लिए कई तरह के ठंडे पेय पदार्थ या शर्बत बनाकर पीते हैं। इन्हीं पेय पदार्थों में शामिल होता है सत्तू का शर्बत, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है।

भुने चने से बना सत्तू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक और झटपट एनर्जी मिलती है। इसे मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जाता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सत्तू का शर्बत प्रोटीन शेक के लिए सस्ता और समान रूप से एक प्रभावी विकल्प है।

इसके साथ ही सत्तू शरीर में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम की पूर्ति भी करता है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों के संतुलन को बहाल करने में मदद मिलती है। गर्मियों में इसे खाना फायदेमंद होता है। इसके शरबत को नमकीन और मीठा दोनों तरह से बनाया जाता है और आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे बना सकते हैं।

आम तौर पर घर परिवार के सदस्यों को सत्तू का नमकीन शर्बत ज्यादा पसन्द आता है। लेकिन बच्चों को मीठा शर्बत ज्यादा पसन्द होता है, जिसके चलते वे अपने मीठे शर्बत की माँग ज्यादा करते हैं। गर्मियों के दिनों में बच्चों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए और शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सत्तू का शर्बत रामबाण औषधि के रूप में जाना जाता है।

आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को सत्तू का शर्बत बनाने की आसान विधि बताने जाने रहे हैं—
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने का तरीका
सामग्री
3 बड़े चम्मच सत्तू पाउडर
1 प्याज, बारीक कटा हुआ (वैकल्पिक)

1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
स्वादानुसार चाट मसाला
1 टेबल स्पून धनिया, कटा हुआ
आधा छोटा चम्मच काला नमक (स्वादानुसार कम या ज्यादा)
आधा नींबू का रस
1/2 चम्मच भुना जीरा
300 मिली पानी

बनाने की विधि
एक जार में सत्तू को थोड़े से पानी के साथ कुछ इस तरह से मिलाएँ ताकि इसमें कोई गांठ ना रह जाए। फिर इस घोल में बचा हुआ पानी और अन्य सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं। धनिया पत्ती से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें।

सत्तू का मीठा शरबत बनाने का तरीका
सामग्री
2 बड़े चम्मच सत्तू
350 मिली पानी
1 बड़ा चम्मच चीनी/शहद/गुड़ या आपका पसंदीदा स्वीटनर
एक चुटकी काला नमक (वैकल्पिक)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sattu syrup is beneficial for the body, easy way to make
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sattu syrup is beneficial for the body, easy way to make
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved