• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेसिपी : दक्षिण भारतीय शैली में बनाए टेस्टी व हैल्दी उपमा

Recipe: Tasty and Healthy Upma made in South Indian Style - Home Remedies in Hindi

अधिकांश व्यक्तियों को गर्मी के मौसम में पानी की कमी और पाचन सम्बन्धी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने का आसान तरीका है कि आपके दिन की शुरूआत स्वादिष्ट और हैल्दी नाश्ते से हो, ताकि सेहत संबंधी परेशानियां दूर होकर बेहतर विकास में मदद मिले। वहीं बात खाना बनाने की करें तो गर्मी में किचन में काम करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं। मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में आप सूजी का उपमा बना सकते हैं। आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल का उपमा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये काफी आसान रेसिपी है। उम्मीद है इस रेसिपी के जरिये बनाया गया उपमा आपके परिवार के सदस्यों को काफी पसन्द आएगा— सामग्री सूजी (रवा) - 1 कप
प्याज मीडियम साइज - 2
राई - 1/2 टी स्पून
सफेद उड़द दाल - 1 टी स्पून
मूंगफली दाने - 1/4 कप
कढ़ी पत्ते - 8-9
हरी मिर्च कटी - 4-5
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
चीनी - 1 टी स्पून
सूखा नारियल कद्दूकस - 1/2 कप
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
उपमा बनाने की विधि
1. उपमा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी लें और उसे एक कड़ाही में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
2. इसके बाद रवे को एक प्लेट में अलग निकाल दें।
3. अब हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज को बारीक-बारीक काट लें।
4. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
5. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मूंगफली दाने डालकर फ्राई कर लें और एक बाउल में अलग निकालकर रख दें।
6. अब कड़ाही के बचे तेल में उड़द दाल डालें और तलें। थोड़ी तल जाने के बाद दाल में राई डाल दें और इसके बाद प्याज, कटे कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च डालकर उन्हें भून लें।
7. अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसमें नापकर पानी डालें और चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर पानी को उबालें। जब ये मिश्रण उबल जाए तो गैस को बंद कर दें।
8. अब कढ़ाही के मिश्रण में सूजी डालकर उसे करछी की मदद से हिलाते हुए मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें गांठे ना पड़ें। इसके बाद गैस को दोबारा ऑन करें और मीडियम आंच रखकर सूजी को अच्छे से भून लें।
9. उपमा तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें।
10. आखिर में सर्व करने से पहले इसे हरा धनिया और कद्दूकस सूखा नारियल से गार्निश कर परोसें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recipe: Tasty and Healthy Upma made in South Indian Style
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: recipe tasty and healthy upma made in south indian style
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved