आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर फूट रहें हैं,बादल फट रहे हैं,जंगलों में आग धधक रही है,कई प्राणियों की प्रजातियाँ लुप्त हो गई हैं,नित नये वायरस अपना रूप बदल कर आ रहे हैं। यह सब क्या है ? यह प्रकृति का ही प्रतिशोध है जो इंसानों के अति महत्वाकांक्षी होने पर हमें दिखाई दे रहा है।
आज धरती माता की जो हालत है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। इंसान सारा कूड़ा कचरा नदियों में डाल रहा है और कीटनाशको का भी तय मानकों से ज्यादा उपयोग करने से खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व घट रहें हैं। धरती पर मिलावट का प्रभाव साफ़ दिखाई दे रहा है जिससे सारा संतुलन बिगड़ रहा है।
अशुद्ध पानी की वजह से अनेक आंत्र संबंधी बीमारियां उत्पन्न होती है। कुल मिलाकर इंसान अपनी सेहत पर ध्यान देने की बजाय अधिक पैसा कमाने पर अधिक ध्यान दे रहा है। जब तक हम सभी को यह समझ नहीं आयेगा कि पहला सुख निरोगी काया है।तब तक बीमारियों का यह सिलसिला रुकने के बजाय और अधिक बढ़ता ही जायेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हमारी प्रथम प्राथमिकता हमारा स्वास्थ्य और प्रथम प्रेम हमारी प्रकृति होनी चाहिए। आयुर्वेद प्रकृति की गोद से ही निकला है जो हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है।पेड़ पौधों से ही औषधियाँ बनती हैं जो मानव जाति को निरोगी बनाती हैं।इसके अलावा हमारे जो खनिज हैं उनसे रसोषधियों का निर्माण किया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की सबसे प्राचीन वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है।आज के समय में इसकी जरूरत और उपयोगिता और भी ज्यादा बढ़ गईं है।आज जब विश्व अनेक लाइलाज बीमारियों के साथ पर्यावरण, मौसम, जलवायु ,जल , थल , नभ , कृषि, व्यापार इत्यादि की दृष्टि से अनेक बदलावों से गुजर रहा है तो इसका सीधा असर मानव और प्रकृति के अन्य जीवों पर भी पड़ रहा है। आज हम देख रहे हैं कि प्रकृति का मिज़ाज जिस तरह से बदल रहा है इसका कारण भी हम इंसान है।हमने चाहे विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्योगों, इन्फ़्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में चाहे कितनी भी प्रगति कर ली है,लेकिन इससे हमारी प्रकृति को कितना नुकसान हो रहा है इसका पूरी तरह से ईमानदारी के साथ आंकलन अब तक नहीं हो सका है।
आयुर्वेद में जन्म से मृत्यु पर्यन्त जीवन को जीने की अद्भुत कला का वर्णन मिलता है।
आयुर्वेद हर तरफ संतुलन की बात करता है केवल सम दोष, सम अग्नि,सम धातु,सम मल की समानता की बात नहीं करता बल्कि प्रसन्न आत्मा,इन्द्रियों और प्रसन्न मन जिसके हो उसको ही स्वस्थ कहता है।चरक संहिता जो कि आयुर्वेद का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा ग्रंथ है उसमें सद्वृत्त का विस्तृत वर्णन मिलता है।सद्वृत्त के अन्तर्गत एक मनुष्य को अपने कल्याण के लिए क्या क्या करना चाहिए और क्या क्या नहीं करना चाहिए सभी बातों को उल्लेख मिलता है।
समदोषः समाग्निश्च समधातुमलक्रियः।प्रसन्नात्मेन्द्रियमनः स्वस्थ इत्यभिधीयते॥"(सु०सू०१५/१०)
प्रकृति ईश्वर द्वारा इंसान को दिया गया वो तोहफ़ा है जहाँ पर उसे शांति सुकून और आत्मिक आनंद मिलता है।पेड़ पौधों से न केवल हमें साँसें मिल रही हैं बल्कि रोगों को दूर करने वाली औषधियों के अतिरिक्त परोपकारी जीवन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण सीख भी मिलती है।मौसमी बीमारियों को हम आयुर्वेद के माध्यम से आसानी से रोक सकते हैं और उनका उपचार कर सकते हैं। बिना जरूरत की एंटीबायोटिक दवाओं के खर्च और दुष्परिणामों से भी बच सकते हैं। प्रकृति ने शरीर को खुद हील होने की पावर भी दी है लेकिन तुरंत रिज़ल्ट के चक्कर में हम बिना जरूरत के भी दवा खा लेते हैं जिनसे हमें बचना चाहिए लेकिन जहाँ स्थिति ठीक न लगे तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
खाँसी,जुकाम,उल्टी,दस्त जैसी बीमारियाँ तो हमारी रसोई में रखे मसले जैसे लौंग, दाल चीनी,काली मिर्च, हल्दी, सौंठ, सौंफ, पुदीना, जीरा अदरक,तेजपत्ता लहसुन,प्याज़ शहद इत्यादि से ही ठीक कर सकते हैं लेकिन अगर बीमारी कारण दूसरा हो और ज्यादा उल्टी दस्त हो जाये तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।किसी भी दवा का सेवन चिकित्सकीय सलाह के बिना नहीं करना चाहिये।
आयुर्वेद में ब्रह्म मुहूर्त में उठने से लेकर दिनचर्या,ऋतुचर्या,आचार रसायन, धारणीय, अधारणीय वेग,आहार विधि विशेषायतन, मात्रापूर्वक आहार,अग्नि पर विशेष जोर दिया गया है। प्रकृति परीक्षण के आधार पर शरीर में दोषों की प्रकृति तय करना और कौन-सी ऋतु में कौन-सा दोष कुपित होता है और किस ऋतु में किस दोष का शमन होता है और ऋतुसंधि में कौन कौन से रोग होते हैं उनकी रोकथाम कैसे करते हैं । यह सब आयुर्वेद के माध्यम से हम जान सकते हैं। आयुर्वेद न केवल रोगों से निजात दिलाता है बल्कि रोग हो ही नहीं ऐसा जीवन जीना सिखाता है।आयुर्वेद केवल जीवनशैली ही नहीं सर्वांगीण विकास की राह बताता है और आयुर्वेद को अपना कर मनुष्य धर्म,अर्थ, काम,मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।
आज के भौतिक युग की दुनियाँ और लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए यह बहुत ज़रूरी हो गया है कि हम शारीरिक सौष्ठव के साथ बौद्धिक सौष्ठव को भी सुदृढ़ करें। यह शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए। हमारी दिनचर्या की शुरुआत कैसे हो,हम सुबह जल्दी उठकर स्नान,ध्यान करें ,ईश्वर स्मरण करें,अपने माता पिता बड़े बुज़ुर्गों के पैर छुए उनसे आशीर्वाद लें फिर अपना नाश्ता इत्यादि करें।स्कूल में अपने गुरूजनों को प्रणाम करें अपने साथियों के साथ सदैव मित्रवत् व्यवहार करें और अपने से छोटों का हमेशा ध्यान रखें।अपने पड़ोसियों से भी हमेशा सम्मानपूर्वक व्यवहार करें,बड़ों के साथ शिष्टाचार से पेश आये।सुख दुख में एक दूसरे के सहयोगी बनें। कहने का तात्पर्य यह है कि हम अपने व्यवहार और आचरण को इस तरह शालीन बनायें और दिनचर्या ऐसी रखें जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास हो यही सद्वृत्त कहलाता है।सद्वृत्त से ईर्ष्या द्वेष अहंकार काम क्रोध इत्यादि विकृत मनोभावों पर विजय पाने की ताक़त मिलती है और आज जब विश्व में कई देशों में आपस में युद्ध चल रहे हैं या युद्ध जैसी स्थितियाँ बन रही हैं ऐसे में मानसिक सौष्ठव की बहुत ज्यादा ज़रूरत है।
भारत में 23 सितंबर को हम 11वाँ आयुर्वेद दिवस मना रहे हैं।पहले यह दिवस हर वर्ष दीपावली से पहले धन्वंतरि जयंती (धनतेरस) के दिन मनाया जाता था,लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिवस को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिये विगत मार्च 2025 में यह निश्चित किया कि आयुर्वेद दिवस को प्रतिवर्ष 23 सितम्बर को मनाया जायेगा जिससे एक निश्चित तिथि पर पूरे भारतवर्ष में ही नहीं पूरे विश्व में इसको मनाया जा सके।इस वर्ष 2026 के आयुर्वेद दिवस की थीम आयुर्वेद फॉर द हेल्थियर टुमारो यानी बेहतर कल के लिए आयुर्वेद रखी गई है।आयुर्वेद को अपनाकर न केवल हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के आर्थिक भार को भी कम कर सकते हैं। हमें स्वस्थ रहने के लिए आलस्य का त्याग कर हमेशा क्रियाशील बनें रहना होगा। आओ ! हम सब मिलकर आयुर्वेद अपनायें अपनी प्रकृति का ऋण चुकायें और ईश्वर की रची दुनियाँ के दुःख दर्द को दूर कर एक स्वस्थ देश और स्वस्थ विश्व की परिकल्पना में अपना सार्थक योगदान प्रदान करें ।
—————
(लेखक डा० मनजीत कौर बीकानेर हाउस नई दिल्ली में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक,प्रभारी,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय है)
राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए किसे मिलेगा लाभ और बदलेगी किस्मत
बाबा महाकाल का भांग, चंदन और भस्म से भव्य शृंगार; रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह
राशिफल: कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
3 अक्टूबर का पंचांग : पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:52 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
वर्ल्ड कप के बाद फैंस से ज्यादा निराश खिलाड़ी थे, एशियन गेम्स में लक्ष्य गोल्ड मेडल था: हार्दिक
पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा'; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है - पाँच तत्वों का महत्व—यहां पढ़ें
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह

100 साल के हुए लेफ्टिनेंट कर्नल रामजीलाल कृष्णिया, बताया लंबी उम्र का राज
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का 'भूतनी का' गाना रिलीज
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
ऋचा चड्ढा लेकर आईं नया ट्रैवल शो 'मुसाफिरी', दिखेगा मुंबई का अनदेखा इतिहास
दृश्यम की स्टारकास्ट के साथ धमाकेदार होगी कपिल शर्मा शो की वापसी, इस दिन आएगा पहला शो
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 05/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope