• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

योग के इन आसानों से पा सकते हैं पैरों के दर्द से छुटकारा

अभी कुछ दिनों पहले की बात है मैं अपने ससुराल गया हुआ था। वहाँ पर बातों में मेरे साले साहब ने कहा कि आजकल मुझे रात को सोते वक्त पैरों में दर्द महसूस होता है। यह दर्द उंगलियों और पिंडलियों तक ही सीमित रहता है। साथ ही पैरों की नसों में बहुत खिंचाव महसूस होता है। यह परेशानी कई लोगों को होती है। ऐसा बहुत से कारणों से होता है। आइए डालते हैं एक नजर उन कारणों पर जिनकी वजह से यह होता है—
महिलाओं में ऐसा निम्न कारणों से होता है—
1. रसोई में काम करना
2. कपड़े धोना
3. मधुमेह से ग्रसित होना
4. ऊँची एडी की चप्पलें या सैंडिल लगातार पहनना
5. आवश्यकता से अधिक चलना।
वहीं पुरुषों में इसके मुख्य कारण हैं—
1. कई घंटों तक लगातार पैर लटका कर बैठना
2. आवश्यकता से अधिक दोपहिया या चार पहिया चलाना
3. ज्यादा देर तक खड़े रहना,
4. सख्त तलवों के जूते पहना आदि।
आयुर्वेद में योग के जरिये इस दर्द से निदान पाने का उपाय बताया गया है। वैसे भी आजकल योग का प्रचलन बहुत ज्यादा है। सुबह-सुबह उठकर लोग योग के विभिन्न प्रकार के आसन करते हैं। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप भी योग का सहारा ले सकते हैं। उक्त तकलीफ वाले मरीजों के लिए योगासन के साथ ही दर्द से छुटकारा पाने के लिए जीवन शैली में आवश्यक बदलाव लाना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-You can get rid of foot pain with these easy yoga poses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: you can get rid of foot pain with these easy yoga poses
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved