• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाहर का खाना खाने के बाद क्यों लगती है ज्यादा प्यास? ये है बड़ा कारण

Why do we feel more thirsty after eating outside? Here the main reason. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । घर में बना खाना जहां शरीर के लिए दवा की तरह काम करता है, वहीं बाहर का खाना शरीर को सुस्ती और आलस से भर देता है। बाहर का खाना खाने के बाद प्यास बहुत ज्यादा लगती है और बार-बार पानी पीने का मन करता है, लेकिन कभी सोचा है क्यों? घर के बने खाने और बाहर के बने खाने में मसाले से लेकर तेल तक का बड़ा फर्क होता है और यही वजह है कि बाहर का खाना पौष्टिक नहीं, जहर की तरह काम करता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि बाहर का खाना खाने के बाद ज्यादा प्यास क्यों लगती है। घर में अगर चार रोटी और एक कटोरी सब्जी भी खा लें तब भी उतनी प्यास नहीं लगती जितनी बाहर की 2 रोटी खाने से लग जाती है, और पीछे का कारण है सोडियम। घर के खाने की तुलना में बाहर के खाने में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है और तेल भी ज्यादा होता है। बाहर के खाने में प्रोसेस्ड आटे और उसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। शरीर में ज्यादा नमक होने से फ्लुइड्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और इसे ठीक करने के लिए शरीर ज्यादा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करता है। कोशिकाएं दिमाग को संकेत देती हैं कि और पानी की जरूरत है। यही कारण है कि बार-बार प्यास लगने लगती है।
दूसरा कारण है भारी मात्रा में खाना। भारी भोजन को बचाने में शरीर को साधारण भोजन को पचाने से ज्यादा मेहनत लगती है। साथ ही अगर आपने तेल वाला या फिर प्रोटीन युक्त आहार लिया है तो इस प्रक्रिया में भी पेट को प्रोटीन को तोड़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इसके लिए पानी की मात्रा भी शरीर को अधिक चाहिए होती है। घर पर भी जब तेल से बने पूड़ी या पकौड़ों का सेवन करते हैं, तब भी दिन भर प्यास लगती है और पेट भरा-भरा महसूस होता है।
बार-बार प्यास लगने पर सिर्फ सादा पानी कारगर नहीं है। प्यास को शांत करने के लिए छाछ का इस्तेमाल बहुत लाभकारी रहता है क्योंकि ये न सिर्फ प्यास को बुझाता है, बल्कि पाचन में सहायक है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो सिर्फ पानी नहीं, छाछ का भी सेवन करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why do we feel more thirsty after eating outside? Here the main reason.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eating, thirsty after eating outside, thirsty
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved