• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

हमेशा फिट एंड फाइन दिखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

अच्छी दिनचर्या से शरीर को हैल्दी और खूबसूरत आजीवन बनाया रख जा सकता है। अधिकांश महिलाओं को कोई बीमारी नहीं होती, उनकी सिर्फ जीवनशैली गलत होती है। गलत जीवनशैली से शरीर का पूरा सिस्टम ही गडबडा जाता है और इस सिस्टम के सुधरने पर ही स्वास्थ्य एवं सौंदर्य में निखार आता है।

महिलाएं सुबह बिस्तर छोडते ही काम में लग जाती हैं। उन्हें अपने खानपान की तरफ जरा भी ध्यान नहीं होता है। उनकी यह आदत धीरे-धीरे उन्हें कमजोर और कांतिहीन बना देती है-सुबह का नाश्ता करने के बाद ही घर के कार्यो में लगें। दिन के इस बससे कीमती भोजन को छोडने का अर्थ है कि आप अपने दिन का प्रारंभ उपवास से करती हैं, जो आपकी सेहत के लिए एक दिन खतरनाक साबित हो सकता है।

कॉफी में से कैफीन निकाल देने के बाद डीकैफ कॉफी तैयार की जाती है। इसमें बहुत थो़डी मात्रा में टेबल क्रीम या दूध डाला जाता है और शुगर, हनी या आटिर्फिशल स्वीटनर की बहुत कम मात्रा भी डाल सकते हैं।

पानी हल्का गुनगुना पानी पीएं। अगर आपको डाइजेशन की प्रोब्लम है, तो ठंडा पानी कतई न पीएं। अगर आप सीधे नल का पानी पीते हैं, तो वॉटर प्यूरिफायर लगवा लें। पानी के टेस्ट को बदलने के लिए नींबू या ऑरेंज स्कवैश मिलाकर भी पी सकते हैं।

शारीरिक श्रम के अनुकूल भोजन करें। जैसा काम हो वैसा भोजन बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। आप वर्किग लेडी हैं। दिन भर ऑफिस में काम करती हैं और घर आकर भी घरेलू कार्य करती हैं तो आपको अधिक कैलोरी की जरूरत है। पौष्टिक और संतुलित भोजन आप नहीं लेंगी तो बीमार और कमजोर पड सकती हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Use these tips for looking always fit and fine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: take good to start day tips, amazing 6 natural tips easy get back lost beauty, natural beauty skin tips, skin care tips, fresh skin tips, home remedies skin care tips, pollution, climate change skin, fit and fine
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved