• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

Troubled by Weak and Dry Nails? Learn How to Restore Their Shine - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । बाल और त्वचा के अलावा हमारे नाखून भी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। नाखून साफ-सुथरे और चमकदार हों, तो प्रभाव अलग ही पड़ता है। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों के नाखून थोड़े बढ़ते ही टूटने लगते हैं। कई बार लोग इसे सिर्फ छोटी-सी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जबकि वैज्ञानिकों के अनुसार, ये शरीर में पोषण की कमी, जरूरत से ज्यादा केमिकल के इस्तेमाल या नमी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर सही देखभाल की जाए तो नाखूनों को दोबारा मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है। नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है या नाखून लगातार डिटर्जेंट, साबुन और केमिकल के संपर्क में रहते हैं, तब उनकी प्राकृतिक नमी कम होने लगती है। यही वजह है कि नाखून कमजोर और जल्दी टूटने लगते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, शरीर में पर्याप्त पानी पहुंचने से नाखूनों की बनावट बेहतर बनी रहती है। इसी कारण डॉक्टर दिनभर पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने से भी नाखूनों के आसपास की त्वचा मुलायम बनी रहती है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि रात के समय नाखूनों की देखभाल ज्यादा असरदार मानी जाती है। सोने से पहले नाखूनों और उनके आसपास की त्वचा पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम, नारियल तेल या पेट्रोलियम जेली लगाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे नाखूनों में दरारें और टूटने से राहत मिलती है।
विटामिन ई को भी नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा और नाखूनों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में मदद करता है। इस तेल से हल्की मालिश करने पर नाखूनों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे नाखूनों तक पोषण पहुंचता है और उनकी ग्रोथ मजबूत होती है।
जैतून का तेल भी नाखूनों की देखभाल में काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्व नाखूनों की सूखी परत को नरम बनाने में मदद करते हैं। हल्के गुनगुने जैतून के तेल में कुछ मिनट तक नाखून डुबोकर रखने से उनकी सतह मुलायम बनती है और टूटने की संभावना घटती है।
डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ बाहर से देखभाल करना काफी नहीं होता। शरीर के अंदर सही पोषण पहुंचना भी जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, जिंक और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, अंडे, मेवे, दालें और फल खाने से नाखूनों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। वहीं जरूरत से ज्यादा नेल पॉलिश रिमूवर या नकली नाखूनों का इस्तेमाल भी नुकसान पहुंचा सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Troubled by Weak and Dry Nails? Learn How to Restore Their Shine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dry nails, nails
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved