• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा

To Prevent Hair Loss, Choose Your Shampoo Wisely—Say Goodbye to Itching and Dandruff - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । आज के समय में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है, और यह सिर्फ उम्र या मौसम तक सीमित नहीं है। छोटे-छोटे कारण, जैसे गलत शैंपू का इस्तेमाल, बार-बार प्रोडक्ट बदलना या अपने बालों के प्रकार को समझे बिना कुछ भी लगा लेना, बालों को कमजोर बना सकता है। ज्यादातर लोग हेयरफॉल का कारण तनाव या खानपान को मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार, स्कैल्प की देखभाल और सही शैंपू का चुनाव भी उतना ही जरूरी है। अगर शैंपू सही न हो, तो वह बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और धीरे-धीरे बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, शैंपू स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। हमारी स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल 'सीबम' बनता है, जो बालों को नमी और सुरक्षा देता है। जब हम बहुत ज्यादा केमिकल वाले या बार-बार अलग-अलग शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इससे स्कैल्प सूख जाती है या फिर ज्यादा तेल बनने लगता है, दोनों ही स्थिति में बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।
वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि बार-बार शैंपू बदलना स्कैल्प के माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है। स्कैल्प पर अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो उसे स्वस्थ रखते हैं। जब हम हर कुछ दिन में नया शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो यह संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे खुजली, डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इसलिए एक ही प्रकार का शैंपू चुनकर नियमित रूप से इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
अगर बालों में नमी की कमी है, तो सही शैंपू चुनना और भी जरूरी हो जाता है। मॉइश्चर देने वाले शैंपू में ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखते हैं और उन्हें सूखने से बचाते हैं। जब बालों में नमी बनी रहती है, तो उनकी जड़ें मजबूत रहती हैं और टूटने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए ऐसे शैंपू का चयन करना चाहिए, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखे।
ऑयली बालों की समस्या भी आजकल काफी आम हो गई है। ऐसे में लोग बार-बार बाल धोने लगते हैं, जो समस्या को और बढ़ा देता है। रिसर्च के अनुसार, जब हम बार-बार या केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो स्कैल्प और ज्यादा तेल बनाने लगती है। इससे बाल जल्दी गंदे होते हैं और कमजोर भी हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए उन शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को धीरे-धीरे हटाएं और उसका संतुलन बनाए रखें।
ड्राई बालों के लिए अलग तरह की देखभाल जरूरी होती है। अगर स्कैल्प में नमी की कमी होती है, तो बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सल्फेट वाले शैंपू नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ज्यादा सफाई करते हैं और जरूरी तेल भी हटा देते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ड्राई बालों के लिए ऐसे शैंपू बेहतर होते हैं, जिनमें हल्के और पोषण देने वाले तत्व हों, जो बालों को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-To Prevent Hair Loss, Choose Your Shampoo Wisely—Say Goodbye to Itching and Dandruff
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: itching, dandruff, hair loss
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved