नई दिल्ली । आजकल गलत खान-पान और बैठे रहने की आदत के कारण हर दूसरा व्यक्ति पेट की समस्या से परेशान है। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। कई बार तनाव और नींद की कमी भी पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा देती है। ऐसे में दवाओं से ज्यादा असरदार है योग। ऐसे में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए 10 योगासन बताए गए हैं।
नाड़ी शोधन प्राणायाम: यह सांस लेने और छोड़ने की क्रिया है। इसमें बारी-बारी से नाक के दोनों छिद्रों से सांस ली और छोड़ी जाती है। इसे अनुलोम-विलोम भी कहा जाता है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन बढ़ती है और तनाव कम होता है। तनाव का असर हमारे पेट और आंतों पर भी पड़ता है। ऐसे में नियमित रूप से ये आसन करने से मन शांत होता है, जिससे पाचन हार्मोन सही तरह से काम करते हैं और गैस-अपच की परेशानी दूर होती है।
ताड़ासन- इस आसन में सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर शरीर को ऊपर की ओर खींचा जाता है। इससे पेट, कमर और शरीर की दूसरी मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह आसन आंतों को रिलेक्स करता है और उनमें फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसे करने से पूरा पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
त्रिकोणासन: इस आसन में दोनों पैरों के बीच दूरी बनाकर खड़े होते हैं और एक तरफ झुककर हाथ से पैर को छूने की कोशिश करते हैं। इससे पेट और कमर के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह आसन लिवर और अग्न्याशय को सक्रिय करता है, जिससे पाचक रस ज्यादा बनते हैं और खाना जल्दी पचता है।
कपालभाति: यह तेज गति से सांस छोड़ने की क्रिया है। इसमें पेट की मांसपेशियों को अंदर की ओर खींचते हुए तेजी से सांस बाहर छोड़ी जाती है। यह आंतों को अंदर से साफ करने जैसा काम करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज को दूर करता है। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, हर्निया और पेट के अल्सर से परेशान लोग इसे करने से बचें।
वज्रासन: यह बैठकर किया जाने वाला आसान योगासन है। इसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठा जाता है और रीढ़ की हड्डी सीधी रखी जाती है। यह इकलौता ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के तुरंत बाद किया जा सकता है। इससे पैरों में खून का बहाव कम होता है और सारा खून पेट की तरफ जाता है। इसलिए खाना जल्दी पचता है और एसिडिटी नहीं बनती।
पवनमुक्तासन: यह आसन शरीर से गैस निकालने में मदद के लिए जाना जाता है। इस आसन में घुटनों को पेट से लगाने पर आंतों पर दबाव पड़ता है, जिससे रुकी हुई गैस बाहर निकलती है। जिन लोगों को बहुत गैस बनती है, उनके लिए यह सबसे अच्छा आसन है।
उष्ट्रासन: इस आसन को कैमल पोज भी कहते हैं। इसमें घुटनों के बल बैठकर शरीर को पीछे की ओर मोड़ा जाता है और हाथों से एड़ियों को पकड़ने की कोशिश की जाती है। इससे पेट के सभी अंगों में खून का संचार तेज होता है। यह अपच और पेट में भारीपन को कम करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।
भुजंगासन: इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस आसन में पेट जमीन पर होता है और छाती ऊपर उठती है। इससे पेट के आसपास खिंचाव आता है। यह शरीर की अकड़न कम करने और पेट की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करता है। यह कब्ज को दूर करने और भोजन को आंतों में आगे बढ़ाने में बहुत मददगार है।
मंडूकासन: इस आसन में वज्रासन की मुद्रा में बैठकर दोनों हाथों की मुट्ठियां बनाकर नाभि के पास रखी जाती हैं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाया जाता है। इससे पेट के आसपास हल्का दबाव बनता है। यह आसन अपच, कब्ज और पेट में गैस की परेशानी कम करने में मदद करता है। कमर दर्द और पेट की सर्जरी के बाद इसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
शशांकासन: इसमें वज्रासन में बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाया जाता है और माथे को जमीन पर टिकाने की कोशिश की जाती है। इससे आंतों में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। यह तनाव, थकान और एसिडिटी को कम करके पूरे पाचन तंत्र को शांत रखता है।
--आईएएनएस
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
महमूद के घर की एक बर्थडे पार्टी ने बदल दी जिंदगी, ऐसे बने नईम से जूनियर महमूद
'हम आपके हैं कौन' के फेमस सीन की प्रेरणा थी बड़जात्या की बचपन की शादी, जानिए पूरी कहानी
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
'अरिजीत को हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाता है', काजी तौकीर ने बताया सिंगर का अनदेखा अंदाज
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में आज महामुकाबला : खिताब के लिए चौथी बार टकराएंगे भारत और पाकिस्तान
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
ओ एम के ट्रेलर में धनुष का फुल ऑन मास अवतार, ममूटी का दमदार दबदबा और साई पल्लवी का खूंखार अंदाज़!
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजर 
रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग, जानिए आयुष मंत्रालय से

घुटना प्रत्यारोपण के इंप्लांट्स की कीमत अभी नहीं बढ़ेगी, मरीजों को बड़ी राहत

शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 15/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope