नई दिल्ली । हमारे शरीर में खाना खाने के बाद कई तरह की प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं। खाना पेट में पहुंचता है, पेट उसे पचाने का काम शुरू करता है और आंतें भी अपना काम तेज कर देती हैं। यही वजह है कि कुछ लोगों को खाना खाने के कुछ ही समय बाद टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होने लगती है।
खासकर सुबह नाश्ता करने के बाद ऐसा होना काफी आम है। कई लोग इसे देखकर सोचते हैं कि जो खाना अभी खाया है, वह तुरंत बाहर निकल रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होता। हमारे शरीर को भोजन को पचाने और उसे मल में बदलने में कई घंटे लगते हैं।
खाना खाने के बाद जल्दी टॉयलेट जाने की इच्छा होने के पीछे शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया काम करती है। इसे डॉक्टर गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स कहते हैं। दरअसल, जब भोजन पेट में पहुंचता है, तो शरीर को संकेत मिलता है कि पाचन की प्रक्रिया आगे बढ़ानी है। इसके जवाब में, बड़ी आंत की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बड़ी आंत में पहले से मौजूद मल आगे की तरफ खिसकने लगता है, और इसी वजह से व्यक्ति को शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। इसलिए, भोजन के तुरंत बाद टॉयलेट जाना इस बात का संकेत नहीं है कि अभी खाया गया खाना शरीर से बाहर निकल रहा है। भोजन को पाचन तंत्र से गुजरने और मल बनने में काफी समय लगता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स हर व्यक्ति में एक जैसी ताकत से काम नहीं करता। कुछ लोगों में यह प्रतिक्रिया हल्की होती है, जबकि कुछ लोगों में भोजन के बाद आंतों की गतिविधि काफी बढ़ सकती है। सुबह के समय यह प्रभाव ज्यादा महसूस होना भी आम बात है। इसका एक कारण यह है कि रातभर खाली रहने के बाद जब पेट में भोजन पहुंचता है, तो पाचन तंत्र की गतिविधि दोबारा तेज हो जाती है। इसी दौरान बड़ी आंत भी सक्रिय होती है और शौच की इच्छा पैदा हो सकती है।
खाने की मात्रा और खाने का तरीका भी इस पर असर डाल सकता है। अगर कोई व्यक्ति एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाता है, तो पेट ज्यादा भरता है और इसकी वजह से आंतों की हलचल बढ़ सकती है। बहुत तला-भुना, ज्यादा तेल वाला या भारी खाना खाने के बाद भी कुछ लोगों को जल्दी टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस हो सकती है। चाय या कॉफी जैसे पेय भी कुछ लोगों की आंतों को ज्यादा सक्रिय कर सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी एक भोजन का असर सभी लोगों पर एक जैसा नहीं होता।
अगर खाना खाने के बाद टॉयलेट जाने की जरूरत केवल कभी-कभार होती है और मल सामान्य रहता है, तो आमतौर पर इसे शरीर की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है। चिंता तब बढ़ती है जब यह समस्या लगातार होने लगे और इसके साथ पेट दर्द, पेट में मरोड़, ज्यादा गैस या पेट फूलने जैसी परेशानी दिखाई दे। ऐसी स्थिति में इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी समस्या की संभावना देखी जा सकती है। इसमें आंतें कुछ ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं। खाना खाने के बाद पेट में हलचल बढ़ने पर ऐसे लोगों को तुरंत टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है। कुछ लोगों को दस्त की परेशानी होती है, जबकि कुछ लोगों को कब्ज हो सकता है। कई लोगों में दोनों समस्याएं अलग-अलग समय पर देखने को मिलती हैं।
अगर पेट की परेशानी के साथ बिना वजह वजन कम हो रहा है, मल में खून आ रहा है, रात में भी बार-बार टॉयलेट के लिए उठना पड़ता है या पेट में लगातार तेज दर्द रहता है, तो जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। इन लक्षणों के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।
--आईएएनएस
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope