• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन 7 तरीकों से मिटायी जा सकती है गुप्तांगों की बदबू

The smell of the genitals can be removed in the 7 ways - Health Tips in Hindi

महिलाओं में गुप्तांगों की समस्या होना एक सामान्य बात है। कई बार महिलाओं को गुप्तांगों की त्वचा सम्बन्धी बीमारियों से दो-चार होना पड़ता है तो कई बार उन्हें गुप्तांगों पर आए अवांछित बालों की वजह से खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। इन्हीं समस्याओं में एक समस्या गुप्तांगों से बदबू आने की भी रहती है। हालांकि यह समस्या सभी महिलाओं के साथ नहीं होती है। गुप्तांगों से बदबू आना और कुछ नहीं एक अवांछित महक होती है जो महिलाओं को परेशान कर देती है। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण गुप्तांगों की अच्छे तरीके से सफाई न होना होता है। आज हम अपनी महिला पाठकों को गुप्तांगों की सफाई के कुछ ऐसे आसन उपाय बताने जा रहे हैं जिनको आजमाने के बाद वे गुप्तांगों से आने वाली बदबू से मुक्ति पा सकती हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर—

1. इस परेशानी से निजात पाने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। पानी से हमें विषाणु और जीवणुओं से लडऩे की क्षमता मिलती है।

2. रोजाना दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि दही में लेक्टोबेसिलास अधिक होता है जो गुप्तांगों की अम्लीयता को सही रखता है।

3. गुप्तांगों की समस्यों को दूर करने में मेथी की भी अहम् भूमिका होती है। मेथी को रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह कुछ और खाने से पहले भीगी हुई मेथी को छानकर उसके पानी को पी लें।

4. लहसुन का पेस्ट बनाकर गुप्तांग पर लगाये। इसको 10 मिनट तक लगा कर रखें और उसके बाद नहा लें। लहसुन का पेस्ट भी गुप्तांगों की बदबू को हटाने का रामबाण उपाय है।

5. नीम के पानी से भी गुप्तांगों की सफाई की जा सकती है। वैसे भी कहा जाता है कि नीम की पत्तियाँ खाने से फोडे-फुंसी और त्वचा की अन्य समस्याओं से मुक्ति पायी जा सकती है। उसी तरह से नीम की पत्तियों को रातभर भिगोकर रखें और सुबह उस पानी को छानकर उससे गुप्तांगों की सफाई करें, इससे बदबू आना बन्द हो जाएगी।

6. सेब का सिरका भी गुप्तांगों की बदबू दूर करने में मददगार होता है। गुनगुने पानी में सेब का सिरका डालकर उससे नहा लें। नहाते वक्त उस पानी से विशेष रूप से गुप्तांगों की धुलाई करें, इससे गुप्तांगों की बदबू आना बन्द हो जाएगी।

7. आँवला का उपयोग भी गुप्तांगों की बदबू को हटाने में सहायक होता है। इसका उपयोग आप आँवले का मुरब्बा बनाकर उसका सेवन करें या फिर इसे आप कच्चा खा लें।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The smell of the genitals can be removed in the 7 ways
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the smell of the genitals can be removed in these 7 ways
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved