• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरज का चढ़ा पारा, आम आदमी गर्मी से हारा, ये बरतें सावधानियां

The mercury rises in the sun, the common man is defeated by the heat, take these precautions - Health Tips in Hindi

देहरादून । राजधानी में पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को एक बार फिर पारा 38 पार पहुंचने से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए तो वहीं बाहर धूप और गर्म हवा ने परेशान किया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी बुधवार को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रही। अमूमन ज्यादा गर्मी झेलने का आदी नहीं होने से दूनवासियों को मौजूदा गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.78 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का दूसरा अधिकतम तापमान है। 15 मई को 39.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। सूरज के तेवर और गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। बुधवार को राजधानी की सड़कों पर दिनभर आवाजाही भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। दूसरी ओर, मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया, उल्टी-दस्त के साथ पीलिया व टाइफाइड जैसी बीमारियों ने एक बार फिर हमला बोल दिया है। इनसे पीड़ित सैकड़ों मरीज दून अस्पताल, कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर केसी पंत के मुताबिक, अस्पताल की ओपीडी में 50 फीसदी से अधिक मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो डायरिया, पीलिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर भी हो जाती, जिन्हें ओपीडी में जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खानपान में एहतियात न बरतने और गर्मी के चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
ये बरतें सावधानियां
खरबूजा-तरबूज जैसे फलों का अधिक सेवन करें। नींबू पानी पीएं। खानपान का विशेष ध्यान रखें, हल्का और सुपाच्य भोजन करें। अधिक से अधिक मात्रा में फलों के जूस के साथ पानी का इस्तेमाल करें। दिन में घर से बाहर जब भी निकलें, सिर को ढंककर जाएं। बाहर से घर आने के बाद तत्काल फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। डायरिया होने की स्थिति में दूध, डेयरी से बने उत्पादों का इस्तेमाल न करें। सड़क के किनारे खुले में बिक रहीं खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें। बाजार से जो भी फल लाएं, उसे बगैर धोए न खाएं। बासी खाना कतई ना खाएं। नाश्ता या खाना खाकर ही बाहर जाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The mercury rises in the sun, the common man is defeated by the heat, take these precautions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the mercury rises in the sun, the common man is defeated by the heat, take these precautions, mercury rises, heat wave
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved