• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्मियों में पेट को चाहिए ठंडक, तो पीएँ घर पर बने यह जूस

Stomach needs coolness in summer, so drink this home-made juice - Health Tips in Hindi

इन दिनों नौतपा चल रहा है। गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। इस मौसम में मनुष्य के शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। अपने शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा के लिए आवश्यक है कि आप हर आधे घंटे में एक गिलास पानी पीते रहें जिससे आपके शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि बहुत ज्यादा पानी पीना भी शरीर को नुकसान पहुँचाता है। पानी की कमी को आप ज्यूस पीकर भी पूरा कर सकते हैं। एक तरफ जूस जहाँ पानी की कमी को पूरा करता है वहीं दूसरी तरफ यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। घर में कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस पीने की बजाय आप फलों के ताजा जूस पिएं। ताजा जूस पीने में बहुत टेस्टी और हेल्दी होते हैं। गर्मी में ऐसे कई फल आते हैं जिनसे आसानी से जूस तैयार कर सकते हैं। पेट को स्वस्थ खने के लिए गर्मियों में बील का जूस पीना चाहिए। पेट को ठंडक देने के लिए आप तरबूज का जूस पी सकते हैं। घर में कोई मेहमान आए तो आप सिर्फ 5 मिनट में लेमोनेट बना सकते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। आप भी अपने परिवार को गर्मियों में स्वस्थ रखने के लिए घर पर ही आराम से इन जूसों को बना सकती हैं। 1. बील का जूस—बील को जूस बेहद ठंडा माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसके बहुत फायदे बताए गए हैं। इस जूस को बनाने के लिये मिक्सर की भी जरूरत नहीं। बील को तोडक़र उसका पल्प एक बड़े बाउल में निकाल कर पानी के साथ किसी बड़े मैशिंग स्पून या हैंड से मिक्स कर दें। स्वाद बढ़ाने के लिये थोड़ा नमक, चाट मसाला और चीनी डाल सकते हैं। इसके बाद बड़ी छलनी से छानकर आइस क्यूब डालकर सर्व करें.। 2. तरबूज का जूस—गर्मी में सबसे ज्यादा टेस्टी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक है तरबूज का जूस। इसे बनाना बेहद आसान है और पीने में यह बहुत स्वादिष्ट होता है। अच्छी बात यह है कि अगर कोई तरबूज कम मीठा या थोड़ा कम लाल है तो उसे जूस में यूज कर सकते हैं। इसे बनाने के लिये तरबूज के बीज हटाकर मिक्सी के जूसर जार में अच्छी तरह पीस लीजिये। टेस्ट के लिये थोड़ी चीनी और काला नमक और डाल दीजिये। इसके बाद मोटी छलनी से छानकर आइस क्यूब डालकर सर्व करें।
3. होममेड लेमोनेड—अगर नॉर्मल शिकंजी से बोर हो गये हैं तो ट्राई करें लेमोनेड जिसकी रेसिपी बेहद सिंपल है और ये पीने में बेहद टेस्टी लगता है। इसके लिये नींबू , चीनी और काला नमक को अच्छी तरह मिक्स कर करके शिकंजी बना लें। सर्व करने से पहले इस मिक्चर में थोड़ा सोडा वाटर मिक्स करें जिससे ये बन जायेगा टेस्टी लेमोनेड। थोड़ा ट्विस्ट देने के लिये शिकंजी में सॉल्ट की बजाय चाट मसाला और मिंट लीव्स भी डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stomach needs coolness in summer, so drink this home-made juice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stomach needs coolness in summer, so drink this home-made juice
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved