• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

इसलिए बढ़ रही है अनिद्रा की समस्या, ये हैं आसान उपाय

नई दिल्ली। रात भर जागने, नींद न आने या आइसोम्निया की समस्या दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। कार्यस्थल पर तनाव, शारीरिक श्रम का अभाव, तकनीकी कार्यों में गहनता से जुड़े रहना आइसोम्निया के मुख्य कारणों में से हैं। इसलिए इस समस्या से खुद को स्मार्ट तरीके से छुटकारा दिलाएं।

‘वेकफिट डॉट को’ के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित गर्ग तथा कार्यक्रम प्रशिक्षण स्टूडियो ‘द आउटफिट’ के संस्थापक देवरथ विजय ने आइसोम्निया के पांच अचूक इलाज बताए हैं।

- रात का खाना जल्द खाएं : निद्रा विशेषज्ञ और मेडिकल अनुसंधानकर्ता अक्सर जोर देते हैं कि रात का खाना बिस्तर पर जाने से 1.5 या दो घंटे पहले हो जाना चाहिए, अन्यथा अपच हो सकती है जो अनिद्रा का मुख्य कारण है।

- अपना बिस्तर बदलें : असुविधाजनक गद्दा आपकी नींद बरबाद कर सकता है, आपको रात भर उठने और करवट बदलने के लिए मजबूर कर सकता है। इससे मासपेशियों में तनाव, नस दबना, बदन दर्द और शारीरिक बनावट को दीर्घकालिक क्षति पहुंच सकती है। गद्दों की संरचनात्मक बनावट विकसित करने के लिए गद्दा निर्माताओं के साथ बहुत शोध किया जा चुका है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sleeplessness or Insomnia problem increasing fastly in world
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sleeplessness, insomnia, world, dinner, bed, candles, music, rain, research, muscles, professional, hard work, lifestyle news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved