• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लैक्मे फैशन वीक 2018: रैंप पर नजर आएंगे 6 नए चेहरे

Six fresh faces to make their debut at Lakme Fashion Week Winter Festive 2018 - Health Tips in Hindi

मुंबई। मुंबई के सेंट रेजिस होटल में 22 से 26 अगस्त के बीच होने वाले लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिव 2018 संस्करण में पहली बार छह नई मॉडल रैंप पर वॉक करती नजर आएंगी।

बयान के अनुसार, आगामी सीजन के लिए एलएफडब्ल्यू ने गुरुवार को मॉडल के चुनाव का आयोजन किया था जिसमें उद्योग विशेषज्ञों के एक विशेष पैनल ने छह विजेताओं को चुना। इन मॉडल्स में कोलकाता की प्रीति जना, असम की रेवती छेत्री, बेंगलुरू की डेचका आस्थाकुमार, इटली की मारियाना फालास्की, मुंबई की शार्वी भुजबल और हैदराबाद की ऋषिता कोरूतुरू शामिल हैं। गायिका व अभिनेत्री सोफी चौधरी, फैशन डिजाइनर शेन पीकॉक, फैशन कोरियोग्रॉफर व शो निर्देशक अनु आहूजा की जूरी ने 100 प्रतिभागियों में से इनका चुनाव किया।

सोफी ने कहा,"हमने देश के हर कोने से विभिन्न बॉडी टाइप की लड़कियों को देखा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि रैंप पर एक नया चेहरा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के साथ नजर आए।" सोफी ने कहा, "हमने बंधनों को तोड़ खुद के लिए मोर्चा संभालने वाली लड़कियों को देखा, अब मैं उन्हें रैंप पर चलते हुए देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Six fresh faces to make their debut at Lakme Fashion Week Winter Festive 2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakme fashion week, winter festive 2018, new fresh faces, make their debut, प्रीति जना, रेवती छेत्री, डेचका आस्थाकुमार, मारियाना फालास्की, शार्वी भुजबल, ऋषिता कोरूतुरू, priti jana, rewati chetri, dechka asthakumar, mariana falaschi, sharvi bhujbal, rishita koruturu
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved