• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिरीष: आयुर्वेदिक गुणों का खजाना, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

Shirish: A treasure trove of Ayurvedic properties, youll be amazed to learn its benefits. - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । शिरीष का नाम भले ही थोड़ा अनजान सा लगे, लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आयुर्वेद में शिरीष को एक बहुत ही प्रभावशाली औषधि माना गया है। इसकी छाल, पत्तियां और बीज तीनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खास बात यह है कि यह शरीर को अंदर से साफ करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है। सबसे पहले बात करें त्वचा रोगों की तो शिरीष खुजली, दाद, एक्जिमा और घाव जैसी समस्याओं में बहुत असरदार है। अगर त्वचा पर खुजली या फोड़े-फुंसी हैं तो इसकी छाल या पत्तियों की राख बनाकर लेप लगाया जा सकता है। इसे पानी में उबालकर उससे प्रभावित अंग को धोना भी फायदेमंद रहता है। खांसी, सर्दी और अस्थमा में भी शिरीष बहुत राहत देता है। इसकी पत्तियों को शहद के साथ खाने से खांसी में आराम मिलता है। आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। जो लोग एलर्जी या सांस की दिक्कत से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह किसी प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है।
शिरीष को विषनाशक औषधि भी कहा गया है। पुराने समय में इसका उपयोग सर्पदंश या जहरीले पदार्थों के असर को कम करने में किया जाता था। यह शरीर को विषमुक्त करने का काम करता है और रक्त को भी साफ रखता है।
पाचन तंत्र के लिए भी यह बहुत उपयोगी है। कब्ज, गैस या दस्त जैसी समस्याओं में शिरीष आराम पहुंचाता है। इसके अलावा, जो लोग जोड़ों के दर्द या सूजन से परेशान हैं, उनके लिए भी यह वरदान है। उबली हुई पत्तियों की सिकाई करने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
शिरीष आंखों और कानों की समस्याओं में भी काम आता है। आंखों में जलन या संक्रमण हो तो इसकी पत्तियां पीसकर पट्टी लगाई जा सकती हैं। कान दर्द में पत्तियों का रस डालने से तुरंत राहत मिलती है।
इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। इसलिए यह बार-बार बीमार पड़ने की समस्या को भी दूर करता है।
हालांकि, शिरीष का उपयोग शुरू करने से पहले किसी अनुभवी वैद्य या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि इसका सही तरीका और मात्रा पता चल सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shirish: A treasure trove of Ayurvedic properties, youll be amazed to learn its benefits.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayurvedic properties, ayurvedic, shirish
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved