नई दिल्ली । ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से पीठ दर्द और तेजी से बढ़ता मानसिक तनाव आम समस्या बन गई हैं। ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हैं, हालांकि इन्हें दूर करना असंभव नहीं। योगासन शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने का सरल और प्रभावी तरीका है। ऐसे ही एक लाभकारी आसन का नाम शशांकासन है।
शशांकासन को खरगोश मुद्रा भी कहते हैं। इसके नियमित अभ्यास से पीठ दर्द के साथ ही तनाव में भी राहत मिलती है, यह पाचन तंत्र मजबूत बनाता है और मन को शांत करता है। तन-मन दोनों को तरोताजा करने वाला यह आसन रोजाना कुछ मिनटों में कई लाभ प्रदान करता है।
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय शशांकासन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। एक्सपर्ट के अनुसार, शशांकासन तनाव कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और थकी हुई पीठ को आराम देने के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शशांकासन का अभ्यास बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें और घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर नितंब रखें। दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें, सिर को जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे की ओर फैलाएं। इस स्थिति में कुछ देर रुकें और सामान्य तरीके से सांस लें। फिर धीरे-धीरे वापस वज्रासन में आएं। शशांकासन का रोजाना 5 से 10 मिनट अभ्यास करना बेहद फायदेमंद है।
शशांकासन के नियमित अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं। सबसे पहले, यह तनाव और चिंता को कम करता है। आगे झुकने से मन शांत होता है और मानसिक थकान दूर होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज से राहत दिलाता है और आंतों की सफाई करता है, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है। थकी हुई पीठ और कमर को यह आसन आराम देता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ दर्द में राहत प्रदान करता है। इसके अलावा, गर्दन, कंधों और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे तनाव मुक्त होता है। यह डायबिटीज कंट्रोल में मदद करता है, हार्मोन संतुलन बनाता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है।
महिलाओं के लिए यह पीरियड्स की समस्याओं में भी फायदेमंद है। कुल मिलाकर, शशांकासन शरीर और मन दोनों को तरोताजा रखने का एक प्राकृतिक तरीका है। हालांकि, शशांकासन के अभ्यास में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति इसे न करें, क्योंकि आगे झुकने से सिर में दबाव बढ़ सकता है। घुटनों में चोट, स्लिप डिस्क या गंभीर पीठ दर्द वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना अभ्यास न करें। गर्भवती महिलाओं को इस आसन से बचना चाहिए।
इसके अलावा, गर्दन या कंधे में चोट, चक्कर आने की समस्या या हाल ही में पेट का ऑपरेशन हुआ हो तो इसे टालें। अभ्यास हमेशा खाली पेट करें और अगर कोई असुविधा महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। शुरुआत में योग प्रशिक्षक की देखरेख में सीखें।
--आईएएनएस
विजया एकादशी कब है, दशमी से द्वादशी तक व्रत की परंपरा और महत्व
Mrs की ड्रीम टीम फिर साथ : हरमन बावेजा और आरती कड़व की अगली कहानी के लिए री-यूनियन
रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : 5 आरोपियों पर लगा मकोका, 17 फरवरी तक बढ़ी कस्टडी
बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर रिंग में उतरीं फातिमा सना शेख, दिखाया फुल पावर अवतार
सोनम कपूर के बेबी शॉवर में दिखी सनातन धर्म की झलक, बताया 'सीमन्तोन्नयन' का महत्व
12 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
10 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की अष्टमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
मधुर भंडारकर की 'द वाइव्स' में 'महक' बनेंगी मौनी रॉय, अभिनेत्री ने पूरी की शूटिंग
इन चीजों को खाओगे तो बीपी नहीं होगा और न ही आएगा अटैक? यहां देखें
आयशा शर्मा की क्रिएटिव यात्रा में नया मोड़: अब बनीं लेखिका भी अभिनेत्री
जेन ज़ी प्यार को लेकर कन्फ्यूज़ नहीं है, मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर सिद्धांत चतुर्वेदी का नजरिया
हनुमान जी की जन्मस्थली पहुंचे चंकी पांडे, विशेष पूजा-अर्चना की
11 फरवरी का पंचांग: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल
69 की उम्र में 'सूबेदार' बने अनिल कपूर का दमदार एक्शन, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल के जरिए धमकी, मांगी फिरौती
राशिफल 12 फरवरी 2026: मेष से मीन तक किन राशियों के लिए अवसर और किन्हें रहना होगा सतर्क
बदल गई है 'हंगामा' की अंजलि, फिल्में छोड़ रियल एस्टेट एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा
भारत में 2025 में सस्ते 5जी स्मार्टफोन के शिपमेंट में रिकॉर्ड 1,900 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल: रिपोर्ट
डीप ब्रीदिंग : 5 मिनट की गहरी सांस से दूर होगा तनाव, मन को मिलेगी शांति

हाथ-कंधे और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है उत्थित पद्मासन, छात्रों के लिए भी कारगर

दालें और फलियां रखेंगी दिल को जवां, आयुर्वेद में बताए गए हैं असाधारण लाभ
राशिफल 13 फरवरी : शुक्रवार को किसके जीवन में आएंगी खुशियां, किसे बरतनी होगी सावधानी?
मधुर भंडारकर की 'द वाइव्स' में 'महक' बनेंगी मौनी रॉय, अभिनेत्री ने पूरी की शूटिंग
बसंत ऋतु में अपने पार्टनर के साथ बनाएं खास यादें, जोधपुर की इन खूबसूरत जगहों पर बिताएं रोमांटिक पल
अलग-अलग शैलियों के गीत गाकर महसूस हुई भारतीय संगीत की असली ताकत : श्रेया घोषाल
'हिंदी मीडियम का हूं, मगर भाषा नहीं बनी बाधा', बुकस्टोर में अपनी किताबें देखकर इमोशनल हुए अनुपम खेर
69 की उम्र में 'सूबेदार' बने अनिल कपूर का दमदार एक्शन, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है
पहली फिल्म 'कालीचरण' के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई
बदल गई है 'हंगामा' की अंजलि, फिल्में छोड़ रियल एस्टेट एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा
नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में महेश बाबू को दी शादी की 21वीं सालगिरह की बधाई
डीप ब्रीदिंग : 5 मिनट की गहरी सांस से दूर होगा तनाव, मन को मिलेगी शांति
तिर्यक ताड़ासन : पूरे शरीर के लिए लाभदायी, मन भी रहेगा शांत
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
हार्मोनल बैलेंस और हड्डियों के लिए अच्छी है रागी इडली, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने शेयर किया बनाने का तरीका
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 12/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope