नई दिल्ली । डिजिटल दुनिया में मोबाइल, लैपटॉप और लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने की आदत ने हमारी दिनचर्या को सुस्त बना दिया है। नतीजा यह है कि शरीर के अंदरूनी अंग ठीक से काम नहीं कर पाते, मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और कई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।
इन्हीं समस्याओं में एक बड़ी परेशानी है किडनी से जुड़ी दिक्कतें, खासकर पथरी की। गलत खान-पान, कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण आज कम उम्र के लोग भी पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं।
जब किडनी में पथरी होती है, तो शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर नहीं निकल पाती। इससे तेज दर्द, जलन और कई बार संक्रमण तक हो जाता है। आमतौर पर लोग दवाइयों या ऑपरेशन का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर समय रहते जीवनशैली सुधारी जाए, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। योग इसी दिशा में एक सरल और प्राकृतिक उपाय है। योग शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर से मजबूत करता है। इन्हीं योगासनों में एक प्रभावी आसन है सर्पासन, जिसे भुजंगासन या कोबरा पोज भी कहा जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सर्पासन दिखने में जितना आसान है, असर में उतना ही गहरा है। यह आसन शरीर के निचले हिस्से, खासकर पेट और कमर के आसपास के अंगों पर सीधा प्रभाव डालता है। जब हम सर्पासन करते हैं, तो पेट के बल लेटकर शरीर को ऊपर उठाया जाता है। इस दौरान पेट, कमर और रीढ़ की हड्डी पर हल्का दबाव पड़ता है। यही दबाव किडनी के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे किडनी के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और वहां जमा विषैले तत्व धीरे-धीरे बाहर निकलने की प्रक्रिया तेज होती है।
पथरी बनने की एक बड़ी वजह यह भी है कि किडनी ठीक से साफ नहीं हो पाती। सर्पासन करने से शरीर के अंदर रक्त संचार बेहतर होता है। जब खून का बहाव तेज और सही दिशा में होता है, तो किडनी को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे किडनी अपनी सफाई का काम अच्छे से कर पाती है। नियमित अभ्यास से छोटी पथरी धीरे-धीरे टूटकर पेशाब के रास्ते बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि योग विशेषज्ञ पथरी के शुरुआती चरण में सर्पासन को काफी उपयोगी मानते हैं।
सिर्फ पथरी ही नहीं, सर्पासन रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती देता है। आजकल कमर और पीठ दर्द आम समस्या बन गई है। इस आसन से पीठ की मांसपेशियां खिंचती हैं और उनमें लचीलापन आता है। इससे रीढ़ सीधी और मजबूत बनती है। मजबूत रीढ़ का सीधा असर शरीर के बाकी अंगों पर भी पड़ता है।
मानसिक तनाव भी कई बीमारियों की जड़ होता है। जब शरीर में दर्द या कोई अंदरूनी समस्या होती है, तो मन भी बेचैन रहता है। सर्पासन करते समय गहरी सांस ली जाती है, जिससे फेफड़े अच्छे से काम करते हैं और दिमाग तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे मन शांत होता है और तनाव कम होने लगता है।
सर्पासन त्वचा और चेहरे के लिए भी लाभकारी माना जाता है। जब शरीर में रक्त संचार सही होता है, तो उसका असर चेहरे पर भी दिखता है। चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और शरीर में ताजगी महसूस होती है। यही नहीं, यह आसन पाचन तंत्र को भी सक्रिय करता है, जिससे पेट साफ रहता है और शरीर में गंदगी जमा नहीं हो पाती।
सर्पासन करने की विधि भी बहुत सरल है। पेट के बल लेटकर हथेलियों को छाती के पास रखें, फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। सिर को पीछे की ओर ले जाकर ऊपर देखें और कुछ देर इसी स्थिति में रहें। फिर आराम से वापस मुद्रा में आ जाएं। इसे रोजाना कुछ मिनट करने से शरीर में बड़ा बदलाव महसूस किया जा सकता है।
--आईएएनएस
बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी रणवीर सिंह को धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में किया बड़ा खुलासा
विजया एकादशी : नारायण की कृपा प्राप्ति का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
राशिफल 12 फरवरी 2026: मेष से मीन तक किन राशियों के लिए अवसर और किन्हें रहना होगा सतर्क
सुप्रीम कोर्ट ने दी विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सशर्त जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
घर में अलमारी की सही दिशा क्या होनी चाहिए? जानिए वास्तु के अहम नियम
'मेरे रोमियो...' शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' रिलीज के दिन मीरा राजपूत ने लुटाया प्यार
12 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
'सुधर जाओ, नहीं तो अच्छे से इलाज करेंगे,' सामने आया रणवीर सिंह धमकी मामले में हैरी बॉक्सर का ऑडियो
4 मार्च को बदलेगी ग्रहों की चाल, होली पर शुक्र-शनि खोलेंगे किस्मत के ताले, करियर में आएगा बड़ा मोड़
विजया एकादशी कब है, दशमी से द्वादशी तक व्रत की परंपरा और महत्व
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: आज से इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, धन लाभ और तरक्की के संकेत
सनम रे में आज भी बरकरार है पुलकित और यामी की केमिस्ट्री का जादू : नेटिज़न्स ने की सीक्वल की मांग
7 साल बाद क्या शाहिद कपूर दे पाएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म? 'ओ रोमियो' से धांसू कमबैक की उम्मीद
वर्ल्ड रेडियो डे स्पेशल : जब बॉलीवुड ने रुपहले पर्दे पर दी रेडियो को आवाज़
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
मैंने मेहनत, पैशन और प्यार के साथ निभाया 'दिल धोखा और डिजायर' में अपना किरदार : आकांक्षा चमोला
डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, मुंबई में होगी इंटिमेट शादी, कृतिका कामरा ने चुना सिंपल अंदाज
'दो दीवाने सहर में' के निर्देशक से लिफ्ट में मिली थीं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने बताया मुलाकात का पूरा किस्सा
बिजनेस ग्रोथ के साथ स्वस्थ जीवनशैली पर मंथन, उद्यमियों ने सीखे सफलता के सूत्र

मांसपेशियों को मजबूत कर गर्दन-पीठ के दर्द की छुट्टी करता है बाहुमूल-शक्ति-विकासक

खतरे की घंटी है बढ़ते ट्राइग्लिसराइड का स्तर, जानें क्या है बचने के लिए जरूरी कदम
राशिफल 14 फरवरी: वृषभ और धनु राशि वालों के खुल सकते हैं नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल
मैंने मेहनत, पैशन और प्यार के साथ निभाया 'दिल धोखा और डिजायर' में अपना किरदार : आकांक्षा चमोला
'दो दीवाने सहर में' के निर्देशक से लिफ्ट में मिली थीं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने बताया मुलाकात का पूरा किस्सा
अलग-अलग शैलियों के गीत गाकर महसूस हुई भारतीय संगीत की असली ताकत : श्रेया घोषाल
महाशिवरात्रि पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन देने वाले हैं खुशखबरी? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, मुंबई में होगी इंटिमेट शादी, कृतिका कामरा ने चुना सिंपल अंदाज
शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है
पहली फिल्म 'कालीचरण' के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई
बदल गई है 'हंगामा' की अंजलि, फिल्में छोड़ रियल एस्टेट एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा
नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में महेश बाबू को दी शादी की 21वीं सालगिरह की बधाई
डीप ब्रीदिंग : 5 मिनट की गहरी सांस से दूर होगा तनाव, मन को मिलेगी शांति
तिर्यक ताड़ासन : पूरे शरीर के लिए लाभदायी, मन भी रहेगा शांत
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
हार्मोनल बैलेंस और हड्डियों के लिए अच्छी है रागी इडली, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने शेयर किया बनाने का तरीका
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 14/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope