• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका

Saral Dhanurasana Strengthens the Spine and Calms the Mind; Learn the Correct Way to Practice It - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस अवसर पर योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई योगासनों की जानकारी साझा कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने ‘सरल धनुरासन’ को एक ऐसा प्रभावी योगासन बताया है, जो शरीर को सक्रिय रखने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ महसूस कर सकता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से लोगों को पीठ और रीढ़ से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरल धनुरासन शरीर के पिछले हिस्से को खिंचाव देने का काम करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह आसन शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार माना जाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल समतल स्थान पर लेटना होता है। इसके बाद माथे को जमीन पर रखते हुए दोनों घुटनों को मोड़कर टखनों को हाथों से पकड़ना होता है। फिर गहरी सांस लेते हुए सिर, छाती और घुटनों को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है। इस दौरान पैरों को हाथों की सहायता से ऊपर की ओर खींचने पर शरीर धनुष जैसी आकृति बना लेता है। कुछ क्षण तक इस स्थिति में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटना चाहिए और शरीर को आराम देना चाहिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस आसन का अभ्यास करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। शरीर की क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे अभ्यास करना अधिक लाभकारी होता है। यदि किसी व्यक्ति को गंभीर पीठ दर्द, रीढ़ की समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो योग प्रशिक्षक की सलाह लेकर ही इसका अभ्यास करना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saral Dhanurasana Strengthens the Spine and Calms the Mind; Learn the Correct Way to Practice It
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saral dhanurasana strengthens the spine and calms the mind, spine, dhanurasana
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved